Wednesday, 29 April, 2026

---विज्ञापन---

‘हीरो बहक गया…’ फिल्मों के रोमांटिक सीन पर अन्नू कपूर का बड़ा दावा, बोले- ‘एक्ट्रेस वो जान बचाकर भागना पड़ा’

Annu Kapoor on Film Romantic Scenes: बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर आज एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार भी एक्टर अपने एक बयान की वजह से चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. दरअसल, अन्नू कपूर ने हाल ही में फिल्मों के रोमांटिक सीन की शूटिंग और इसके दौरान एक्टर के व्यवहार पर खुलकर बात की है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.

हाल ही में अन्नू कपूर सिद्धार्थ कन्नन के यूट्यूब शो में पहुंचे थे. जहां उन्होंने सेट पर इंटिमेंट और रोमांटिक सीन की शूटिंग के बारे में खुलकर बात की. इस बातचीत के दौरान, उन्होंने एक ऐसी घटना का जिक्र भी किया जिसमें एक एक्टर ने शूटिंग के दौरान अपना कंट्रोल खो बैठा था.

---Advertisement---

अन्नू कपूर ने इंटरव्यू में उस घटना के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैंने कई एक्टर को रोमांटिक सीन के दौरान उत्तेजित होते देखा है और डायरेक्टर के 'कट' कहने पर भी वे नहीं रुकते थे. कई एक्टर ऐसी स्थितियों का फायदा उठाते हैं, लेकिन मैंने कभी ऐसा नहीं किया…'

अन्नू कपूर ने आगे कहा, 'एक ऐसे ही सीन के दौरान, हीरो बहक गया था. 'कट' कहने के बाद भी वह नहीं रुका. एक्ट्रेस को उससे बचकर भागना पड़ा. वह इतनी सदमे में थी कि दो दिन तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली.'

---Advertisement---

अनु ने ये भी कहा, 'विशाल ने कहा कि वह सीन एक खास वजह से लिखा गया था और उसे हटाया नहीं जा सकता था. बाद में, उनकी टीम ने मुझे बताया कि वह कंफर्टेबल महसूस नहीं कर रही थीं. मैंने कोई बवाल नहीं किया, लेकिन किसी तरह यह बात फैल गई.

अन्नू कपूर ने आगे कहा, 'मैंने हमेशा ऐसे सीन को प्रोफेशनली तरीके से संभाला है. अगर कोई अभिनेत्री घबराती है, तो मैं बस उनसे पूछती हूं कि क्या वह ठीक हैं। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं पूछती क्योंकि इससे वह और असहज हो सकती हैं.'

First published on: Apr 29, 2026 03:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.