---विज्ञापन---
Alpha Cast Fees: ‘अल्फा’ की सबसे महंगी स्टार बनीं आलिया, बॉबी देओल से 317% ज्यादा किया चार्ज
Alpha Cast Fees: बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शुमार आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली हाई-बजट एक्शन फिल्म 'अल्फा' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस उनके खतरनाक स्पाई अवतार को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. इसी बीच फिल्म की स्टारकास्ट की फीस को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट ने इतनी भारी-भरकम रकम वसूली है कि उन्होंने फिल्म के मुख्य विलेन बॉबी देओल और दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर को भी कोसों पीछे छोड़ दिया है. आइए जानते हैं आखिर इस फिल्म के लिए किस कलाकार की जेब में कितने करोड़ रुपये गए हैं?
आलिया भट्ट बनीं सबसे महंगी स्टार
फिल्म 'अल्फा' में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका (सीता के किरदार) में नजर आने वाली हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक वह इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा चार्ज करने वाली कलाकार हैं. खबरों की मानें तो आलिया ने इस दमदार स्पाई-एक्शन रोल के लिए मेकर्स से करीब 25 से 30 करोड़ रुपये के बीच की भारी-भरकम फीस वसूली है.
बॉबी देओल से 317% ज्यादा चार्ज
फिल्म में खतरनाक विलेन की भूमिका निभा रहे सुपरस्टार बॉबी देओल की फीस आलिया के मुकाबले काफी कम बताई जा रही है. खबरों के अनुसार, बॉबी देओल को इस रोल के लिए करीब 6 करोड़ रुपये मिले हैं. अगर इस आंकड़े को देखा जाए तो आलिया भट्ट ने बॉबी देओल के मुकाबले करीब 317 प्रतिशत ज्यादा फीस ली है.
अनिल कपूर भी फीस में पिछड़े
बॉलीवुड के एवरग्रीन अभिनेता अनिल कपूर भी इस फिल्म में एक बेहद महत्वपूर्ण किरदार में दिखाई देने वाले हैं. फीस के मामले में वह भी आलिया भट्ट से काफी पीछे रह गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल कपूर को भी इस फिल्म के लिए बॉबी देओल के बराबर यानी करीब 6 करोड़ रुपये की ही फीस दी गई है.
शरवरी वाघ को मिली सबसे कम रकम
फिल्म में आलिया भट्ट के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कड़क एक्शन करती नजर आने वाली एक्ट्रेस शरवरी वाघ को स्टारकास्ट में सबसे कम फीस मिलने की खबरें हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए शरवरी वाघ को केवल 3 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है, जो आलिया की फीस का लगभग दसवां हिस्सा है.
जुलाई 2026 में मचेगा तहलका
आपको बता दें कि करीब 80 करोड़ रुपये के बजट से बन रही इस फिल्म को पहले क्रिसमस 2025 में रिलीज किया जाना था, लेकिन कुछ कारणों से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई थी और अब यह 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में धमाका करेगी. हालांकि फीस और बजट को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन फिल्म में ऋतिक रोशन का एक कड़क कैमियो होने की बात भी सामने आ रही है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.