---विज्ञापन---
Alpha Advanced Booking: रिलीज से पहले ही आलिया भट्ट की फिल्म ने उड़ाया गर्दा, एडवांस बुकिंग के नाम पर छापे इतने नोट
Alpha Advance Booking: आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड स्पाई-एक्शन फिल्म 'अल्फा' इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. रिलीज से पहले ही फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि फैंस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए पहले से ही टिकट बुक कर रहे हैं. यही वजह है कि 'अल्फा' ने रिलीज से पहले ही चर्चा बटोरनी शुरू कर दी है.
क्या कहती है रिपोर्ट?
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में पहले दिन के लिए हिंदी (2D) के 10,293 शोज में अब तक करीब 41.06 लाख रुपये की एडवांस टिकट सेल दर्ज की है. वहीं ब्लॉक की गई सीटों को जोड़ने पर यह आंकड़ा लगभग 1.52 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं और रिलीज तक इनमें और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.
कैसा मिला रिस्पॉन्स?
अगर राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र से फिल्म को सबसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. यहां ब्लॉक सीटों सहित एडवांस बुकिंग करीब 34.76 लाख रुपये रही है. इसके बाद दिल्ली में लगभग 34.35 लाख रुपये की बुकिंग हुई है. वहीं गुजरात से भी फिल्म को अच्छा सपोर्ट मिला है, जहां एडवांस बुकिंग करीब 10.66 लाख रुपये दर्ज की गई है.
क्या कहना है बॉक्स ऑफिस एक्सपर्ट्स का?
बॉक्स ऑफिस एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौजूदा ट्रेंड्स को देखते हुए 'अल्फा' पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 7 से 8 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है. हालांकि, रिलीज के दिन स्पॉट बुकिंग और दर्शकों के पॉजिटिव रिएक्शन फिल्म की कमाई को और बढ़ा सकती है. अगर फिल्म को अच्छा वर्ड ऑफ माउथ मिला, तो शुरुआती वीकेंड में इसके कलेक्शन में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है.
क्या है 'अल्फा' को खास बनाने वाली बात?
'अल्फा' को खास बनाने वाली बात यह है कि यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें कहानी का केंद्र एक महिला जासूस है. इससे पहले इस यूनिवर्स ने 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर' और 'पठान' जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं. ऐसे में दर्शकों की उम्मीदें भी काफी बढ़ गई हैं.
फैंस की एक्साइटमेंट हाई
अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या आलिया भट्ट की 'अल्फा' एडवांस बुकिंग की रफ्तार को बॉक्स ऑफिस पर भी बरकरार रख पाएगी और क्या यह फिल्म पहले दिन डबल डिजिट ओपनिंग का आंकड़ा छू पाएगी. इसका जवाब शुक्रवार को सिनेमाघरों में दर्शकों के फैसले के साथ मिल जाएगा.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.