---विज्ञापन---
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की तस्वीरों में ऐसा क्या है खास, जुड़वा बहनें क्यों कह रहे हैं नेटिजंस?
Alia Bhatt-Sharvari Photos: 'अल्फा' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें आलिया भट्ट के रौद्र रूप को देखकर जहां फैंस हैरान नजर आए, तो शरवरी वाघ को एक्शन करता देख फैंस का उत्साह देखते ही बन रहा है, इस बीच इन दोनों की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर तहलका मचा रहीं हैं, जिसे देखकर नेटिजंस उन्हें 'जुड़वा बहनें' कह रहे हैं. आइए जानते हैं ऐसा क्यों?
क्यों हैं तस्वीरें खास?
दरअसल, आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शरवरी वाघ के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज में दोनों एक जैसी सफेद टी-शर्ट पहने नजर आ रही हैं, जिस पर 'अल्फा' का प्रिंट बना हुआ है. सिर्फ कपड़े ही नहीं, दोनों का स्टाइल और पोज देने का अंदाज भी काफी मिलता-जुलता दिख रहा है. काला चश्मा लगाकर कैमरे के सामने पोज देतीं आलिया और शरवरी की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है.
इन तस्वीरों के साथ क्या लिखा कैप्शन?
इन तस्वीरों के साथ आलिया ने मजेदार कैप्शन लिखा, 'शरवरी कहां है?' इस पर शरवरी ने भी तुरंत जवाब देते हुए कमेंट किया, 'हाजिर हूं, मैम.' दोनों की यह हल्की-फुल्की नोकझोंक फैंस को काफी पसंद आई और देखते ही देखते पोस्ट वायरल हो गया.
यूजर्स दे रहे ऐसे रिएक्शन
सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार तस्वीरों पर रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'दोनों बिल्कुल ट्विन सिस्टर्स लग रही हैं.' वहीं दूसरे ने कमेंट किया, 'अल्फा गर्ल्स का अंदाज ही अलग है.' कई फैंस ने दोनों को बॉलीवुड की सबसे दमदार ऑनस्क्रीन जोड़ी भी बताया.
फिल्म के ट्रेलर ने हाई किया एक्साइटमेंट
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ पहली बार फिल्म 'अल्फा' में साथ नजर आने वाली हैं. यह फिल्म यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें जबरदस्त एक्शन और रोमांच देखने को मिलेगा. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ जिसने दर्शकों के बीच इसे लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है, जबकि इसे आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं. 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब फैंस को इंतजार है कि पर्दे पर भी आलिया और शरवरी की जोड़ी उतना ही धमाल मचाती है या नहीं, जितना सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें मचा रही हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.