Tuesday, 14 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘अल्फा’ के बाद आलिया भट्ट ने किया अगली फिल्म का ऐलान, इस हॉरर थ्रिलर में आएंगी नए अंदाज में नजर

---विज्ञापन---

Alia Bhatt Upcoming Movie: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' को लेकर सुर्खियों में हैं. लेकिन इसी बीच उनकी अगली फिल्म को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है. लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब खुद आलिया भट्ट ने मुहर लगा दी है. अभिनेत्री ने पुष्टि कर दी है कि 'अल्फा' के बाद वह हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'तुम्बाड 2' का हिस्सा बनने जा रही हैं.

अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर क्या कहना है आलिया का?

साल 2018 में रिलीज हुई सोहम शाह की फिल्म 'तुम्बाड' को भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन हॉरर फिल्मों में गिना जाता है. फिल्म को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने पर भी दर्शकों ने शानदार प्यार दिया था. अब मेकर्स इसकी अगली कड़ी 'तुम्बाड 2' लेकर आ रहे हैं और इस बार फिल्म की स्टारकास्ट में आलिया भट्ट की एंट्री ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है.

---Advertisement---

फिल्म से जुड़ने पर आलिया ने क्या कहा?

फिल्म से जुड़ने को लेकर आलिया ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 'तुम्बाड' पहली बार देखने के बाद से ही उनके दिल और दिमाग में बसी हुई है. उनके मुताबिक, बहुत कम फिल्में ऐसी होती हैं जो रिलीज के कई साल बाद भी दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ती हैं. उन्होंने कहा कि इस रहस्यमयी दुनिया का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद खास अनुभव है.

आलिया ने सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर क्या कहा?

आलिया ने यह भी बताया कि वह सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने दोनों कलाकारों की तारीफ करते हुए कहा कि वह लंबे समय से इनके काम की प्रशंसक रही हैं और हमेशा से ऐसे अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाना चाहती थीं, जो दर्शकों को लंबे समय तक याद रहें.

---Advertisement---

फिल्ममेकर और अभिनेता सोहम शाह ने आलिया का किया वेलकम

वहीं फिल्ममेकर और अभिनेता सोहम शाह ने भी आलिया का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से पूरी टीम बेहद खुश है. उनके अनुसार, आलिया इस पीढ़ी की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं और दर्शकों को 'तुम्बाड 2' में उनका बिल्कुल नया और अनदेखा अवतार देखने को मिलेगा. सोहम ने यह भी कहा कि वह पहली बार आलिया के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं.

फैंस की एक्साइटमेंट हाई

बहरहाल, 'तुम्बाड' की री-रिलीज ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और री-रिलीज फिल्मों में नया रिकॉर्ड भी बनाया. अब दर्शकों की नजरें 'तुम्बाड 2' पर टिकी हैं. मेकर्स पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि यह मोस्टअवेटेड हॉरर-थ्रिलर फिल्म 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आलिया भट्ट का यह नया अवतार दर्शकों को कितना पसंद आता है.

---Advertisement---
First published on: Jul 14, 2026 09:04 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola