Thursday, 18 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

अक्षय कुमार पहुंचे माता वैष्णो देवी मंदिर, ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज से पहले लिया ‘माता रानी’ का आशीर्वाद

---विज्ञापन---

Akshay Kumar Visit Vaishno Devi Temple: बॉलीवुड के खिलाड़ी सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. इसी बीच अक्षय कुमार फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज से पहले माता वैष्णो देवी मंदिर में पहुंचे. अक्षय कुमार की कई तस्वीरें और वीडियो माता वैष्णो देवी मंदिर से सामने आए हैं, जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. इस दौरान, कई फैंस ने उन्हें सेल्फी लेने के लिए भी परेशान किया. चलिए एक नजर वायरल हो रही इन तस्वीरों और वीडियो पर डालते हैं.

माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार गुरुवार को जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पर्वत श्रृंखला में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे. कई वीडियो और तस्वीरों में अक्षय कुमार को मंदिर में आशीर्वाद लेते हुए देखा गया. अक्षय कुमार के मंदिर दर्शन की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

---Advertisement---

सेल्फी लेने को उतावले हुए फैंस

इंटरनेट पर वायरल हो रही वीडियो और तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह फैंस अक्षय कुमार को मंदिर में देखकर अपनी खुशी नहीं रोक पाए और उनके साथ सेल्फी-फोटो लेने के लिए उनकी ओर दौड़ते नजर आए.

नया गाना रिलीज...

बता दें कि हाल ही में फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के मेकर्स ने मूवी का नया गाना 'दीवाने हैं' रिलीज किया है. इस गाने को अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ भी शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जंगल में अफरा-तफरी है... अफरा-तफरी में जश्न है... और इस जश्न में सारे दीवाने हैं! हमारे साथ इस अफरा-तफरी का जश्न मनाएं, दीवाने हैं गाना अब रिलीज हो गया है!'

---Advertisement---

कब रिलीज होगी फिल्म?

अहमद खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपदे, आफताब शिवदासानी और जैकी श्रॉफ लीड रोल में हैं.  

First published on: Jun 18, 2026 08:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola