Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

अक्षय कुमार के हाथ लगी लॉटरी! बिना किसी फिल्म में काम किए की करोड़ों की कमाई

---विज्ञापन---

Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस पर एंजॉय कर रहे हैं. फिल्म आए दिन बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन कर रही है. इसी बीच अक्षय कुमार को लेकर एक और हैरान करने वाली खबर सामने आई है. अक्षय कुमार ने फिल्मों में काम किए बिना भी करोड़ों रुपये की कमाई की है. अक्षय कुमार ने ये पैसे अपने रिएल इस्टेट से कमाए हुए है. चलिए आपको इस मामले की सारी जानकारी देते हैं.

अक्षय कुमार ने बेचा अपना अपार्टमेंट

खबरों के अनुसार, अक्षय कुमार ने मुंबई के अपने दो आलीशान अपार्टमेंट को बेच दिया है. एक्टर के ये दोनों फ्लैट मुलुंड में स्थित हैं. अक्षय कुमार ने अपने इन दोनों अपार्टमेंट को कुल 12.38 करोड़ रुपये में बेचा है. इस रिएल इस्टेट डील से अक्षय को करोड़ो रुपये का मुनाफा हुआ है.

---Advertisement---

अक्षय कुमार को हुआ करोड़ों का फायदा

सीआरई मैट्रिक्स की तरफ से मिले संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के अनुसार, अक्षय कुमार ने अक्टूबर 2017 में इन अपार्टमेंटों को लगभग 9 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिसे उन्होंने अब 12.38 करोड़ रुपये में बेच दिया है. इस डील से सीधे तौर पर एक्टर को काफी बड़ा का फायदा हुआ है.

6 पार्किंग स्पेस

अक्षय कुमार के दोनों अपार्टमेंट मुलुंड वेस्ट में एलबीएस रोड पर ओबेरॉय रियल्टी के प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट ओबेरॉय एनिग्मा की ऊपर की मंजिलों पर स्थित हैं. पेपर्स के अनुसार, अक्षय कुमार के हर एक अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 1,886 वर्ग फुट है और इसके साथ तीन कार पार्किंग एरिया भी जुड़ीे हुए हैं. जिससे इस डिल में बायर को कुल 6 पार्किंग स्पेस मिले हैं.

---Advertisement---

इस दिन बेचा आलीशान अपार्टमेंट

प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट से पता चलता है कि अक्षय कुमार ने अपने ये दोनों आलीशान अपार्टमेंट सनी होम केयर प्राइवेट लिमिटेड को बेचे हैं. हर एक अपार्टमेंट की कीमत 6.19 करोड़ रुपये है, जिससे ये पूरी डील 12.38 करोड़ रुपये में हुई. हर एक प्रॉपर्टी के लिए 37.14 लाख रुपये का स्टैंप फीस दिया गया, जो कुल मिलाकर 74.28 लाख रुपये हो गई. अक्षय कुमार ने 30 जून, 2026 को अपना ये आलीशान अपार्टमेंट बेचा है.

First published on: Jul 02, 2026 04:39 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola