---विज्ञापन---

Aishwarya Rai का नो मेकअप लुक, खूबसूरती देख दर्शक रह गए थे दंग, फिल्म बजट से 4 गुना ज्यादा कमाकर बनी थी ब्लॉकबस्टर

हिंदी सिनेमा में ऐश्वर्या राय ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, उनकी खूबसूरती और टैलेंट के लोग दीवाने हैं, वो देश ही नहीं विदेशी दर्शकों की भी फेवरेट हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, ऐश की एक फिल्म ऐसी थी, जिसमें उन्होंने नो मेकअप लुक में आकर दर्शकों के होश उड़ा दिए थे, डायरेक्टर भी हैरान था, तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताड़तोड़ कमाई कर बजट से चार गुना ज्यादा कमाई कर पाने में कामयाब रही थी, क्या आपको को कुछ याद आया हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं?

90 के दशक के आखिर में आई एक फिल्म ने बॉलीवुड के म्यूजिकल रोमांस को नई पहचान दी थी. खूबसूरत लोकेशंस, यादगार गाने और दिल छू लेने वाली कहानी के साथ इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया था, लेकिन फिल्म की सबसे खास बात रही ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) का नो मेकअप लुक, जिसने उस दौर में एक नया ट्रेंड सेट किया.

---Advertisement---

जब उस समय हीरोइनों को ग्लैमरस अवतार में दिखाना ही सफलता का फॉर्मूला माना जाता था, हम बात कर रहे हैं, फिल्म 'ताल' (Taal) की, तब सुभाष घई ने सादगी को अपनी फिल्म की ताकत बनाया. उन्होंने ऐश्वर्या को लगभग बिना मेकअप के स्क्रीन पर उतारा, ताकि किरदार की मासूमियत और नैचुरल ब्यूटी उभरकर सामने आए. उनका ये एक्सपेरिमेंट दर्शकों को इतना पसंद आया कि फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई.

फिल्म में ऐश्वर्या के साथ अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) भी लीड रोल में नजर आए थे. तीनों की परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया. खासतौर पर ऐश्वर्या की सादगी भरी अदाकारी और एक्सप्रेशंस ने हर सीन को खास बना दिया. उनकी बड़ी आंखें और नैचुरल स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों को बांधे रखा.

---Advertisement---

फिल्म का म्यूजिक भी इसकी सबसे बड़ी ताकत बना. एआर रहमान (A. R. Rahman) के म्यूजिक और आनंद बक्शी (Anand Bakshi) के बोल आज भी लोगों की जुबान पर हैं. 'ताल से ताल मिला' , 'रामता जोगी' और 'इश्क बिना' जैसे गाने आज भी सुपरहिट हैं.

बॉक्स ऑफिस की बात करें, तो करीब 11 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी, यानी अपने बजट से कई गुना ज्यादा. यही वजह रही कि ये उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हुई. इतना ही नहीं, फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर भी सराहा गया और इसे कई फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाया गया.

दिलचस्प बात ये है, कि फिल्म में ऐश्वर्या ने सिर्फ एक गाने 'कहीं आग लगे लग जाए' में हल्का मेकअप किया था. बाकी पूरी फिल्म में उनका नेचुरल लुक ही दिखाया गया, जो आज भी क्लीन ब्यूटी का बेहतरीन उदाहरण माना जाता है.

बहरहाल, आज रिलीज के कई साल बाद भी 'ताल' को एक क्लासिक म्यूजिकल फिल्म माना जाता है. ये फिल्म साबित करती है, कि सादगी, मजबूत कहानी और शानदार म्यूजिक के दम पर भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है.

First published on: Apr 28, 2026 07:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.