Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Cocktail 2 के बाद ये फिल्में करेंगी दर्शकों को एंटरटेन, अभी से नोट कर लें रिलीज डेट

---विज्ञापन---

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' आज (19 जून) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. दर्शक लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे. रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर इसे मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है. अब 'कॉकटेल 2' के बाद भी दर्शकों के लिए मनोरंजन का सिलसिला जारी रहने वाला है, क्योंकि आने वाले दिनों में कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली हैं.

'वेलकम टू द जंगल'

अहमद खान के निर्देशन में बनी 'वेलकम टू द जंगल' एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म है. इसमें अक्षय कुमार, परेश रावल, लारा दत्ता, राजपाल यादव, अरशद वारसी और रवीना टंडन जैसे कलाकार नजर आएंगे. हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर मिला-जुला रिएक्शन मिला. यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

---Advertisement---

'धमाल 4'

लिस्ट में अगला नाम अजय देवगन, रितेश देशमुख, रवि किशन और अरशद वारसी स्टारर 'धमाल 4' का है. फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है. यह लोकप्रिय 'धमाल' फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है और 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

'अल्फा'

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी 'अल्फा' में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन शिव रवैल ने किया है. फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

---Advertisement---

'इक्का'

अक्षय खन्ना और सनी देओल कई सालों बाद फिल्म 'इक्का' में साथ नजर आएंगे. इससे पहले दोनों फिल्म 'बॉर्डर' में साथ दिखाई दिए थे. फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है. यह फिल्म 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

'प्रीतम पेड्रो'

निर्देशक राजकुमार हिरानी की वेब सीरीज 'प्रीतम पेड्रो' में अरशद वारसी, वीर हिरानी, बोमन ईरानी, संजय दत्त और विक्रांत मैसी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह वेब सीरीज 3 जुलाई को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.

---Advertisement---
First published on: Jun 19, 2026 05:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola