---विज्ञापन---
Aashram Season 4 Release Date: बॉबी देओल की वेब सीरीज ‘आश्रम’ का चौथा सीजन कब होगा रिलीज? जानें लेटेस्ट अपडेट
Aashram Season 4 Release Date: बॉबी देओल की पॉपुलर वेब सीरीज 'आश्रम' के आगे की कहानी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. हर कोई बाबा निराला के अगले कदम के बारे में जानने को बेकरार है. ऐसे में आइए सीजन 4 से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट जानते हैं. प्रकाश झा के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज की कहानी और किरदारों ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया है. ऐसे में हर कोई इसके आगे की कहानी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है.
साल 2020 में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘आश्रम’ को प्रकाश झा ने डायरेक्ट की है. इसकी कहानी में बॉबी देओल बाबा निराला के लीड रोल में शामिल हैं. अपने पहले सीजन से ही ये सीरीज दर्शकों के बीच सुर्खियां बटोर रही है. अबतक इसके तीन सीजन आ चुके हैं और अब इसके चौथे पार्ट का इंतजार हो रहा है.
रिपोर्ट्स की मानें तो बॉबी देओल की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज आश्रम का चौथा सीजन जल्द ही आ रहा है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे. साल 2026 के अंत तक बॉबी की ये सुपरहिट सीरीज ‘आश्रम 4’ रिलीज हो सकती है.
साल 2025 में जब इस सीरीज के तीसरे सीजन का दूसरा पार्ट आया था तो मेकर्स ने आश्रम 4 को लेकर अनाउंसमेंट की थी. लेकिन इसकी डेट को लेकर कोई जानकारी अभी तक नहीं आई है. बॉबी देओल की इस सीरीज के आगे की कहानी के लिए फैंस बहुत एक्साइटेड हैं. हालांकि अभी इसके रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.
साल 2020 में रिलीज हुई वेब ‘आश्रम’ के अबतक ततीन सीजन आ चुके हैं. इसका पहला और दूसरा सीजन 2020 में आया था. इसके बाद 2022 में इसका तीसरा सीजन आया. तीसरे सीजन को पार्ट में बांटा गया, दूसरा पार्ट साल 2025 के शुरुआत में रिलीज हुआ. वहीं अब इसके ‘आश्रम 4’ का इंतजार हो रहा है.
कहानी की बात करें तो आश्रम से भागने के बाद एक बार फिर पम्मी ने वापसी की है. अपनी चाल से पम्मी ने बाबा के सारे राज खोल दिए हैं और अब बाबा निराला जेल पहुंच गए हैं. ऐसे में अब आगे की कहानी बड़ी दिलचस्प होने वाली है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.