Saturday, 22 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मैं उनमें से नहीं हूं…’ गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते पर भांजी आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी

Aarti Singh on Sunita Ahuja and Govinda Relationship: बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा और पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर अपने रिश्तों को लेकर खबरों में हैं. अब इस मामले पर गोविंदा की भांजी एक्ट्रेस आरती सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

Aarti Singh on Sunita Ahuja and Govinda Relationship: बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा इन दिनों अपनी कमबैक फिल्म से ज्यादा पत्नी सुनीता आहूजा के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन आहूजा और वकील के साथ फैमिली कोर्ट के बाहर नजर आईं थीं. इसके बाद गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि सुनीता आहूजा ने अपने तलाक की याचिका को वापस ले लिया है. बस फिर क्या था एक बार फिर गोविंदा और सुनीता के रिश्तों को लेकर खबरों का बाजार गर्म हो गया. इस बीच राखी सावंत और सुनीता की बातचीत भी खूब वायरल हुई. अब इस पूरे मामले पर गोविंदा की भांजी एक्ट्रेस आरती सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. चलिए जानते हैं कि आखिर उन्होंने क्या कहा.  

गोविंदा-सुनीता रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी

मामा गोविंदा और मामी सुनीता अहूजा के बीच बढ़ते इस विवाद पर आरती सिंह ने कहा कि वो अपने से बड़ों के बीच में कुछ बोलना नहीं चाहती हैं. इसके साथ ही उन्होंने बिना नाम लिए राखी सावंत पर तंज कसा है. आरती सिंह ने राखी सावंत को इस मामले पर फुटेज लेना कहा.

---Advertisement---

क्या बोलीं आरती सिंह?

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया जिसमें आरती सिंह और पैपराजी के बातचीत होती दिखाई दे रही है. जब पैपराजी ने आरती से इस मामले पर अपनी राय रखने को कहा तो एक्ट्रेस ने ज्यादा कुछ कहने से इनकार कर दिया. आरती ने कहा, 'मैंने जैसा कहा पहले भी, मैं अपने से बड़ों के बीच में नहीं बोलती.

मैं उनमें से नहीं हूं...

आरती ने बिना नाम लिए राखी सावंत तंज करते हुए आगे कहा, 'ये उनका (गोविंदा और सुनीता) मामला है, जो लोग फुटेज लेना चाहते हैं वो अच्छा वाला ले रहे हैं. मैं उनमें से नहीं हूं क्योंकि मैं परिवार का सदस्य हूं.'

---Advertisement---

राखी और सुनीता का वीडियो

बता दें कि हाल ही में राखी सावंत और सुनीता आहूजा की फोन पर बातचीत का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें राखी पैपराजी के सामने खड़ी होकर सुनीता से फोन पर बात कर रही हैं. वीडियो देख ऐसा लगा रहा है कि सुनीता को बिल्कुल भी इस बात अंदाजा नहीं था कि उनकी बातें पैपराजी के कैमरे और माइक में रिकॉर्ड हो रही हैं.

गोविंदा के मैनेजर ने क्या कहा?

सुनीता की तरफ से तलाक की याचिका वापस लेने के बाद एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने कहा, 'जरूरत नहीं थी जाने की. घर की बातें घर के अंदर रह कर, बैठ कर बातें करके सब चीजें होती हैं. आज वापस लेना था, तो याचिका दायर ही क्यों की थी? इस बात का मुझे दुख हो गया है. फिर हम लोग तमाशा क्यों बन गए?'

---Advertisement---
First published on: Aug 22, 2026 11:05 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola