Monday, 6 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्या 16 साल ही चलेगी आमिर खान की तीसरी शादी? सोशल मीडिया ने निकाला गणित, यूजर बोले- अब 2042…

---विज्ञापन---

Aamir Khan Third Marriage: आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. 5 जुलाई को उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट से सादगी भरे समारोह में शादी कर ली. जहां फैंस उन्हें नई जिंदगी की शुभकामनाएं दे रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर उनकी तीसरी शादी को लेकर एक अलग ही चर्चा छिड़ गई है. यूजर्स आमिर की पहली दो शादियों का हिसाब लगाकर मजेदार मीम्स और कमेंट्स शेयर कर रहे हैं.

कब हुई थी पहली शादी?

दरअसल, लोगों का कहना है कि आमिर खान की पहली और दूसरी शादी करीब 16-16 साल चली थी. इसी वजह से सोशल मीडिया पर मजाक में कहा जा रहा है कि क्या उनकी तीसरी शादी भी 16 साल तक ही चलेगी? कुछ यूजर्स ने लिखा, 'क्या आमिर का मैरिज कॉन्ट्रैक्ट 16 साल का होता है?' वहीं कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'अब 2042 का इंतजार करो.'

---Advertisement---

16 का आखिर क्या है गणित?

आमिर खान ने पहली शादी 18 अप्रैल 1986 को अपनी बचपन की दोस्त रीना दत्ता से की थी. दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की थी. इस शादी से उनके दो बच्चे, जुनैद खान और आइरा खान हैं. करीब 16 साल साथ रहने के बाद दिसंबर 2002 में दोनों का तलाक हो गया. हालांकि अलग होने के बावजूद दोनों ने बच्चों की परवरिश मिलकर की और आज भी उनके बीच दोस्ताना रिश्ता है. बेटी आइरा की शादी में भी दोनों साथ नजर आए थे.

किरण राव से की दूसरी शादी

रीना दत्ता से अलग होने के बाद आमिर की जिंदगी में फिल्ममेकर किरण राव आईं. दोनों की मुलाकात फिल्म लगान के दौरान हुई थी और 28 दिसंबर 2005 को उन्होंने शादी कर ली. साल 2011 में सरोगेसी के जरिए बेटे आजाद राव खान का जन्म हुआ. लेकिन जुलाई 2021 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया. यह रिश्ता भी लगभग 16 साल तक चला.

---Advertisement---

61 साल की उम्र में गौरी संग की तीसरी शादी

अब 61 साल की उम्र में आमिर खान ने गौरी स्प्रैट के साथ नई जिंदगी की शुरुआत की है. शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर मीम्स और फनी पोस्ट्स की बाढ़ आ गई. हालांकि, यूजर्स का यह '16 साल वाला गणित' सिर्फ मजाक और संयोग पर आधारित है. इसका किसी तरह की सच्चाई या भविष्य से कोई लेना-देना नहीं है.

फैंस कर रहे मजेदार कमेंट

फिलहाल आमिर और गौरी की शादी मनोरंजन जगत की सबसे चर्चित खबर बनी हुई है. अब फैंस उन्हें नई पारी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं, जबकि सोशल मीडिया अपने अंदाज में इस शादी पर मजेदार रिएक्शन्स देने में जुटा हुआ है.

---Advertisement---
First published on: Jul 06, 2026 04:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola