---विज्ञापन---
‘बर्दाश्त नहीं करेंगे…’ गौरी स्प्रैट संग शादी करने पर बिश्नोई गैंग ने दी आमिर खान को धमकी, लगाए लव जिहाद के आरोप
आमिर खान ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी की है. दोनों ने 5 जुलाई को रजिस्टर्ड मैरिज की. यह आमिर खान की तीसरी शादी है. हालांकि, उनकी इस शादी को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद भी शुरू हो गया है और कुछ लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं. इसी बीच, गौरी स्प्रैट से शादी के बाद आमिर खान को भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से कथित धमकी मिली है.
बिश्नोई गैंग ने दी आमिर खान को धमकी
ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने आरोप लगाया है कि आमिर खान देश में 'लव जिहाद' को बढ़ावा दे रहे हैं और इसे भारतीय संस्कृति के लिए खतरा बताया है. यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई के भाई आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई की ओर से दी गई है.
आमिर पर लगाया लव जिहाद का आरोप
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान के नाम एक कथित धमकी भरा पोस्ट जारी किया गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें कहा गया, "मैं आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई, लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से बोल रहा हूं. हमारी संस्कृति के खिलाफ आमिर खान जैसे लोग देश में 'लव जिहाद' जैसी चीजों को बढ़ावा दे रहे हैं. हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब जल्द दिया जाएगा। यह हमारे सनातन धर्म और देश के खिलाफ है."
राजस्थान की घटना का भी किया जिक्र
उन्होंने आगे कहा, "अपने भाई-बहनों और देशवासियों से वादा है कि जो भी इस तरह की हरकतों को बढ़ावा देगा, उसे हम अपने तरीके से जवाब देंगे। जो लोग स्टारडम के नाम पर इसे प्रमोट कर रहे हैं, उनकी हम सांसें दबा देंगे." इसी दौरान राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक बच्ची के साथ हुए अपराध का भी जिक्र किया गया. साथ ही, मामले को बेहतर तरीके से संभालने के लिए स्थानीय प्रशासन की सराहना की गई और उन नेताओं को चेतावनी दी गई, जिन पर कथित तौर पर आरोपियों का बचाव करने के आरोप लगाए गए.
आमिर ने गौरी संग शादी और विवाद पर कही ये बात
बता दें कि सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद को लेकर आमिर खान ने रिएक्ट किया था. उन्होंने कहा था, "गौरी, किरण और रीना में से किसी ने भी अपना धर्म नहीं बदला, क्योंकि हमारी शादियां सिविल मैरिज के जरिए हुई थीं। गौरी हिंदू नहीं हैं, बल्कि ईसाई हैं और वह भी धर्म का बहुत अधिक पालन नहीं करतींय सच तो यह है कि हमारा परिवार सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाला परिवार है. मेरी दोनों बहनों की शादी हिंदुओं से हुई है. मेरी बेटी की शादी भी एक हिंदू से हुई है। मेरे कजिन मंसूर ने एक ईसाई महिला से शादी की है."
5 जुलाई को गौरी संग आमिर ने की शादी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने 5 जुलाई को शादी की. दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं. आमिर खान पिछले करीब एक साल से गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे थे और उन्होंने अपने 60वें जन्मदिन पर पहली बार गौरी को अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर दुनिया से परिचित कराया था.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.