---विज्ञापन---
आज होगी Aamir Khan और Gauri Spratt की शादी, फंक्शन में अंबानी परिवार और दोस्त आशुतोष गोवारिकर ने की शिरकत
आमिर खान आज दोपहर अपने पाली हिल स्थित घर पर गौरी स्प्रैट के साथ शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वह अपनी इस शादी को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं. शादी की तैयारियां भी जोरों-शोरों से चल रही थीं और अब वह शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.
पत्नी के साथ आमिर की शादी में पहुंचे आशुतोष गोवारिकर
इसी बीच आमिर और गौरी की शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों का आना भी शुरू हो गया है. फिल्म 'लगान' के निर्देशक और आमिर खान के करीबी दोस्त आशुतोष गोवारिकर अपनी पत्नी सुनीता गोवारिकर के साथ उनके घर पहुंचे. इस दौरान आशुतोष ने घर के बाहर मौजूद फोटोग्राफरों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया.
मुकेश अंबानी पहुंचे शादी में
इसके अलावा मुकेश अंबानी भी आमिर खान के घर पहुंचते नजर आए. वहीं, आमिर की बेटी इरा खान अपने पति के साथ समारोह में शामिल होने पहुंचीं. साथ ही उनके बेटे जुनैद खान भी कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं.
बारिश के बाद भी जारी रहीं शादी की तैयारियां
लगातार हो रही मानसून की बारिश के बावजूद आमिर खान के मुंबई स्थित पाली हिल वाले घर पर तैयारियां जोरों पर हैं. सजावट में जुटे लोगों को घर को अंतिम रूप देते हुए देखा गया. समारोह से पहले घर के बाहर की साज-सज्जा की झलक भी सामने आई.
आमिर-गौरी करेंगे शादी
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की मुलाकात करीब 25 साल पहले हुई थी, लेकिन दोनों के रिश्ते की शुरुआत कुछ समय पहले ही हुई. आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर गौरी को मीडिया से परिचित कराया था. इसके बाद उन्होंने हाल ही में अपनी शादी की पुष्टि करते हुए बताया था कि वह 5 जुलाई को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अपने घर पर सादगी से शादी करेंगे.
रीना और किरण से हो चुका है आमिर का तलाक
आमिर खान ने सबसे पहले रीना दत्ता से लव मैरिज की थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद खान और इरा खान हैं. बाद में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद आमिर ने किरण राव से शादी की, लेकिन वर्ष 2021 में दोनों अलग हो गए. किरण राव और आमिर खान का एक बेटा है, जिसका नाम आजाद है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.