---विज्ञापन---

Netflix पर ट्रेंड कर रही 7 साल पुरानी ये तगड़ी फिल्म, कहानी का हर हिस्से है एकदम धांसू

---विज्ञापन---

नेटफ्लिक्स (Netflix) पर इन दिनों एक 7 साल पुरानी कल्ट सुपरहिट फिल्म जबरदस्त तरीके से कमबैक करते हुए टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. इस फिल्म की कहानी काफी जबरदस्त है. अगर आप वीकेंड पर कुछ खास देखना चाहते हैं, तो ये आपके लिए काफी शानदार विकल्प हो सकता है. दरअसल हम बात कर रहे हैं साल 2019 की ऐतिहासिक वॉर-ड्रामा फिल्म 'केसरी' (Kesari) की, जो इस समय नेटफ्लिक्स पर नंबर-8 पर ट्रेंड कर रही है.

21 सिखों की ऐतिहासिक बहादुरी

फिल्म का ताना-बाना इतिहास की सबसे महान लड़ाइयों में से एक 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' पर बुना गया है. जहां जीत नामुमकिन थी, वहां इन 21 सिख जवानों ने आत्मसमर्पण करने के बजाय अपनी आखिरी सांस तक लड़ने का फैसला किया. फिल्म का यह हिस्सा दर्शकों में आज भी देशभक्ति का जोश भर देता है.

---Advertisement---

अक्षय कुमार का आइकॉनिक परफॉर्मेंस

हवलदार ईशर सिंह के रूप में अक्षय कुमार ने अपने करियर का वन ऑफ द बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है. भारी पगड़ी, लंबी दाढ़ी और हाथों में चक्र लिए जब वे स्क्रीन पर अफगानियों से लोहा लेते हैं, तो वो विजुअल्स रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं. फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने उनकी पत्नी की एक छोटी लेकिन बेहद खूबसूरत भूमिका निभाई है.

'तेरी मिट्टी' गाने का जादू

किसी भी देशभक्ति फिल्म की जान उसका संगीत होता है, और 'केसरी' का गाना 'तेरी मिट्टी' आज भी देश का सबसे लोकप्रिय देशभक्ति गीत माना जाता है. बी प्राक की आवाज और मनोज मुंतशिर के लिखे इस गाने को सुनकर आज भी फैंस भावुक हो जाते हैं.

---Advertisement---

2019 का वो शानदार बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

कोरोना काल से ठीक पहले साल 2019 में अक्षय कुमार का बॉक्स ऑफिस पर एकछत्र राज था. उस साल उन्होंने 'केसरी', 'मिशन मंगल', 'हाउसफुल 4' और 'गुड न्यूज' जैसी लगातार चार सुपरहिट फिल्में दी थीं. अकेले 'केसरी' ने भारतीय बाजार में 154 करोड़ रुपये (Net) का कलेक्शन किया था, जबकि इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 207 करोड़ रुपये के पार रहा था.

नेटफ्लिक्स पर नंबर-8 का कमबैक

थिएटर्स के 7 साल बाद अचानक नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट में नंबर-8 पर आना यह साबित करता है कि अच्छी कहानियों की 'रिपीट वैल्यू' कितनी मजबूत होती है. वीकेंड पर दर्शक इस मास्टरपीस को अपने परिवारों के साथ बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.

---Advertisement---
First published on: May 23, 2026 11:53 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.