Tuesday, 4 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

चांद, मोहब्बत और संगीत का अनोखा संगम, सुनिए बॉलीवुड के 7 आइकॉनिक गाने

बॉलीवुड में चांद को हमेशा प्यार, खूबसूरती और रोमांस का प्रतीक माना गया है. फिल्मों के कई सदाबहार गानों में चांद का जिक्र बेहद खूबसूरती से किया गया है. इस लिस्ट में 'मेरे सामने वाली खिड़की में', 'चांद सिफारिश', जैसे आइकॉनिक गाने शामिल हैं, जो आज भी लोगों की पसंद बने हुए हैं.

बॉलीवुड में रोमांटिक गानों की भरमार है. फिल्मों में अक्सर तीन से चार रोमांटिक गाने सुनने को मिल जाते हैं, जो सालों तक दर्शकों के पसंदीदा बने रहते हैं. इतना ही नहीं, बॉलीवुड के कई गानों में किसी खूबसूरत हसीना की तुलना चांद से की जाती है. चांद शब्द का इस्तेमाल अक्सर प्यार और रोमांस का एहसास कराने के लिए किया जाता है. बॉलीवुड में कई ऐसे यादगार गाने हैं, जिनमें चांद का बेहद खूबसूरत जिक्र किया गया है. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ शानदार गानों के बारे में.

'मेरे सामने वाली खिड़की में'

सबसे पहले बात करते हैं किशोर कुमार के सदाबहार गाने 'मेरे सामने वाली खिड़की में' की. इस गाने के बोल हैं, "मेरे सामने वाली खिड़की में एक चांद का टुकड़ा रहता है." इस गाने में एक शख्स अपने घर के सामने रहने वाली खूबसूरत लड़की की तुलना चांद से करता है और उसकी तारीफ करता है. यह गाना फिल्म 'पड़ोसन' का है.

---Advertisement---

चांद सिफारिश'

लिस्ट में दूसरा नाम फिल्म 'फना' के मशहूर गाने 'चांद सिफारिश' का है, जिसमें आमिर खान और काजोल नजर आए हैं. इस गाने में चांद को प्यार का मैंसेजर बताया गया है, जो प्रेमी और प्रेमिका के बीच भावनाओं को जोड़ता है. यह गाना रिलीज के साथ ही सुपरहिट साबित हुआ था.

'दिल तो पागल है'

शाहरुख खान, करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 'दिल तो पागल है' एक शानदार म्यूजिकल फिल्म है, जो यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी थी. इस फिल्म का गाना 'चांद ने कुछ कहा, रात ने कुछ सुना' आज भी लोगों का पसंदीदा है। यह 1990 के दशक के सबसे लोकप्रिय रोमांटिक ट्रैक में शामिल रहा. फिल्म का साउंडट्रैक उस दौर के सबसे ज्यादा बिकने वाले एल्बमों में दूसरे स्थान पर रहा था, जिसकी करीब 1.25 करोड़ कॉपियां बिकी थीं. इस गाने को लता मंगेशकर और उदित नारायण ने अपनी आवाज दी थी.

---Advertisement---

'चांद छुपा बादल में'

फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का रोमांटिक गाना 'चांद छुपा बादल में' आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा बना हुआ है. यह गाना सलमान खान और ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया था. इसमें एक प्रेमी जोड़े के खूबसूरत और रोमांटिक पलों को बेहद शानदार तरीके से दिखाया गया है.

'तुम आए तो आया मुझे याद, गली में आज चांद निकला'

फिल्म 'जख्म' का गाना 'तुम आए तो आया मुझे याद, गली में आज चांद निकला' भी बेहतरीन रोमांटिक गीतों में गिना जाता है. इसे अलका याज्ञनिक ने अपनी मधुर आवाज दी है. यह गाना आज भी संगीत प्रेमियों की पहली पसंद बना हुआ है.

---Advertisement---

'ये चांद सा रोशन चेहरा'

साल 1964 में रिलीज हुई फिल्म 'कश्मीर की कली' का गाना 'ये चांद सा रोशन चेहरा' मोहम्मद रफी ने गाया था. इस गीत का संगीत ओ. पी. नैयर ने दिया था, जबकि इसके बोल एस. एच. बिहारी ने लिखे थे. यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही थी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी.

'चांद मेरा दिल, चांदनी हो तुम'

आखिर में बात करते हैं साल 1977 में रिलीज हुई फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' के मशहूर गाने 'चांद मेरा दिल, चांदनी हो तुम' की. इस सदाबहार गीत को भी मोहम्मद रफी ने अपनी शानदार आवाज दी थी, जबकि इसका संगीत आर. डी. बर्मन ने तैयार किया था. अपनी सादगी, मधुर धुन और रोमांटिक एहसास की वजह से यह गाना आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखता है.

---Advertisement---
First published on: Aug 04, 2026 04:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola