---विज्ञापन---
वीकेंड का नहीं है कोई प्लान, तो घर बैठे OTT पर एंजॉय करें ये 7 तगड़ी वेब सीरीज, आखिरी वाली की एग्जाम लीक कहानी करेगी हैरान
ऐसे तो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते तमाम फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. लेकिन कुछ ऐसी ही सीरीज हैं, जो हफ्तों तक चर्चा में बनी रहती हैं. इतना ही नहीं वीकेंड आते ही अक्सर दर्शक नई-नई वेब सीरीज और फिल्मों की तलाश करते हैं, ताकि वो इसे अपनी छुट्टी वाले दिन एंजॉय कर सकें. वहीं, आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही मजेदार वेब सीरीज लेकर आए हैं, जिन्हें आप शनिवार और रविवार के दिन एंजॉय कर सकते हैं. ये सीरीज कॉमेडी, हॉरर, क्राइम थ्रिलर से भरपूर हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में.
ऑफ कैंपस
इन दिनों सोशल मीडिया पर 'ऑफ कैंपस' काफी ट्रेंड में है. यह एक कॉलेज रोमांटिक शो है, जो कि एले केनेडी की ऑफ कैंपस नाम की नॉवेल पर आधारित है. इसमें कॉलेज के एक हॉकी प्लेयर की लव स्टोरी दिखाई गई है. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
सपने वर्सेस एवरीवन
'सपने वर्सेस एवरीवन', एक इमोशनल क्राइम ड्रामा है. यह सीरीज का दूसरा सीजन हैं. इसमें जिम्मी और प्रशांत की कहानी दिखाई गए हैं. यह सीरीज प्राइम वीडियो पर नंबर 5 पर ट्रेंड कर रही है और इसे 9.3 की रेटिंग मिली है.
मटका किंग
लिस्ट में तीसरे स्थान पर क्राइम ड्रामा सीरीज 'मटका किंग' है. विजय वर्मा स्टारर यह सीरीज 1960 से 1980 के बीच में मुंबई के सट्टा बाजार और सबसे बड़े बादशाह रतन खत्री के बारे में है. इसे प्राइम वीडियो पर देखें.
ग्लोरी
नेटफ्लिक्स पर पुलकित सम्राट, दिव्येंदु स्टारर वेब सीरीज 'ग्लोरी' भी बीते काफी वक्त से चर्चा में है. यह सीरीज दो भाईयों के बारे में है, जो बॉक्सिंग सीखते हैं और एक सिर्फ एक घटना से पूरा परिवार हिल जाता है. यह नेटफ्लिक्स पर नंबर 10 पर ट्रेंड कर रही है.
इफ विशेस कुड किल
लिस्ट में कोरियन हॉरर थ्रिलर सीरीज 'इफ विशेस कुड किल' भी शामिल है. यह सीरीज कुछ स्कूल स्टूडेंट के बारे में है, जो कि एक मोबाइल ऐप के जाल में फंस जाते हैं. जहां इच्छा पूरी होने के बाद उनकी जान चली जाती है. इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
इंस्पेक्टर अविनाश
वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' भी शामिल है. यह एक क्राइम थ्रिलर है, जो कि जियो हॉटस्टार पर मौजूद है. इस सीरीज में रणदीप हुड्डा ने नजर आए हैं और वह एक पुलिस ऑफिसर के रोल में है. यह सीरीज का दूसरा सीजन है.
एग्जाम
वेब सीरीज 'एग्जाम' भी एक क्राइम थ्रिलर है. जो कि एक लड़की के बारे में है, जो एग्जाम लीक करने वाले नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश करती है और वो इसका खुलासा भी करती है. यह एक तमिल वेब सीरीज है, जो कि प्राइम वीडियो पर हिंदी भाषा में भी मौजूद है.