---विज्ञापन---

रात को भूलकर भी न देख लेना Netflix की 5 मूवीज, हर सीन में है खौफ

Netflix Top Horror Movies: अगर आप हॉरर फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद 5 सबसे डरावनी फिल्में लेकर आए हैं. इन फिल्मों की कहानी बड़ी डरावनी है. कुछ ऐसी फिल्में और सीरीज जिन्हें देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

Shaitaan- इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर अजय देवगन और आर माधवन स्टारर फिल्म शैतान है, जिसकी कहानी बड़ी ही डरावनी है. साल 2024 में आई ये फिल्म एक सुपरनेचुरल साइकोलॉजिकल फिल्म है, जिसे विकास बहल ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की कहानी एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी छुट्टियां मनाने एक पहाड़ी इलाके में जाता है. इसी दौरान परिवार को भयानक मंजर देखने को मिलता है. एक घुसपैठिया उनकी जवान बेटी को अपने वश में कर लेता है और उसे अपने इशारों पर नचाता है.

---Advertisement---

Kaali Khuhi- काली खुही नेटफ्लिक्स पर मौजूद एक शानदार हॉरर मिस्ट्री फिल्म है, जिसमें शबाना आज़मी, संजीदा शेख, रीवा अरोरा और सत्यदीप मिश्रा जैसे स्टार्स शामिल हैं. इसकी कहानी 10 साल की शिवंगी नाम की एक बच्ची के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार और गांव को भूतों से बचाने की कोशिश करती है.

Pari- अनुष्का शर्मा की फिल्म परी भी बेहद डरावनी है. इस हॉरर फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक लड़की शैतानी परंपरा का हिस्सा बन जाती हैं. इसे आप YouTube पर फ्री में देख सकते हैं.

---Advertisement---

Betaal- 'बेताल' नेटफ्लिक्स पर साल 2020 में रिलीज हुई एक शानदार हॉरर-थ्रिलर सीरीज है. इस फिल्म की कहानी रेडकोट जोम्बी पर आधारित है. इस वेब सीरीज में विनीत कुमार सिंह और अहाना कुमरा लीड रोल में हैं. 4 एपिसोड की की ये सीरीज आपको एक बार जरूर देख लेना चाहिए.

Ghoul- 'घोल' नेटफ्लिक्स की एक जबरदस्त हॉरर वेब सीरीज है. इसकी कहानी अरब लोककथाओं के राक्षस 'घोल' पर आधारित है. इस सीरीज में राधिका आप्टे लीड में हैं. इसकी कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

First published on: Feb 12, 2026 04:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.