---विज्ञापन---
45000 की नौकरी कर रहा सुपरस्टार का इकलौता बेटा, पापा हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक

Bollywood Superstar Son Doing Rs 45000 Job: बॉलीवुड में जहां पिछले कुछ सालों से आए दिन नए-नए स्टारकिड को लॉन्च किया जा रहा है, वहीं, इस बीच अरबों की संपत्ति के मालिक एक सुपरस्टार का इकलौता बेटा फिल्मों से दूरी बनाकर 45000 रुपये की नौकरी कर रहा है. चलिए आपको इस स्टारकिड के बारे में बताते है.

हम जिस स्टारकिड की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का बेटा आरव है. हाल ही में अक्षय कुमार ने बताया कि उनके बेटे आरव को फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं है और वह फैशन में अपना करियर बना रहे हैं.

शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में आए एक्टर अक्षय कुमार ने बताया कि उनका बेटा उनसे बहुत अलग नहीं है. अक्षय ने कहा, 'हम दोनों में बहुत सी बातें कॉमन हैं. वह हेल्थ को लेकर काफी सोचता है, और मैं भी. वह लंबा है और बहुत ही सेंटर्ड है. उसे काम करना पसंद है.'

अक्षय ने आगे कहा, 'आरव फिल्मों में नहीं आना चाहता है. उसकी ऐसी कोई प्लानिंग नहीं है. वो फैशन में अपना करियर बनाना चाहता है. वो बेचारा आज भी 4500 रुपये की नौकरी कर रहा है. अच्छी बात है, क्यों नहीं?'

अक्षय ने अपनी बात को पूरा करते हुए कहा, 'आरव गांवों में जाकर फैशन सीख रहा है, अलग-अलग तरह के प्रिंट्स वगैरह. मैं उसे ज्यादा ज्ञान नहीं देता, लेकिन मैंने उसे हिदायत दी है कि किसी को नुकसान न पहुंचाए.'

बता दें कि अक्षय के बेटे आरव का जन्म 2002 में हुआ था. 15 साल की उम्र में आरव हायर स्टडी के लिए विदेश चले गए और फिलहाल लंदन की एक यूनीवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं.