Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

फिल्मी दुनिया में आने के लिए इस हसीना ने छोड़ दी बैंक की नौकरी, फिल्मों में भी रही फ्लाॅप

हर एक कलाकार की फिल्मी दुनिया में आने की अपनी कहानी होती है. आज हम आपको एक ऐसी बॉलीवुड हसीना के बारे में बता रहे हैं, जिसने फिल्मी दुनिया में आने के लिए बैंक की नौकरी छोड़ दी. एक्ट्रेस एक बहुत बड़े परिवार से आती हैं. कई फिल्मों में काम किया, लेकिन सफल नहीं हो पाई. चलिए जानते हैं.

हर एक कलाकार की फिल्मी दुनिया में आने की अपनी कहानी होती है. आज हम आपको एक ऐसी बॉलीवुड हसीना के बारे में बता रहे हैं, जिसने फिल्मी दुनिया में आने के लिए बैंक की नौकरी छोड़ दी. एक्ट्रेस एक बहुत बड़े परिवार से आती हैं. कई फिल्मों में काम किया, लेकिन सफल नहीं हो पाई. चलिए जानते हैं.

जी हम बात कर रहे हैं लीजेंडरी एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान की, जिनका पूरा परिवार एक लंबे समय से फिल्मी दुनिया से जुड़ा हुआ है.

---Advertisement---

इतने बड़े खानदान से होने के बावजूद सोहा अली खान इंडस्ट्री में कुछ खास नाम नहीं कमा सकीं. अधिकतर फिल्में फ्लॉप रही हैं. फिल्मों में आने से पहले सोहा प्राइवेट जॉब किया करती थीं.

सोहा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू अचानक किया था. फिल्मों में आने का उनका कोई प्लान नहीं था. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि, वो पहले एक बैंक में नौकरी किया करती थीं. उन्होंने डेब्यू के प्रेशर में अच्छी खासी नौकरी छोड़ दी थी. लेकिन बाद में एक्ट्रेस को उस फिल्म में उन्हें कास्ट नहीं किया गया.

---Advertisement---

ऐसे में सोहा की नौकरी छूट गई और पहली फिल्म भी. इसके बाद सोहा ने अंजन दास के डायरेक्शन में बनी एक बंगाली फिल्म इति श्रीकांता से अपना फिल्मी डेब्यू किया. इसके बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कदम रखा.

सोहा अली खान ने साल 2004 में आई फिल्म दिल मांगे मोर से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया. इस फिल्म में शाहिद कपूर, आयशा टाकिया और ट्यूलिप जोशी थे. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई. इसके बाद सोहा ने ‘रंग दे बसंती’, ‘साहेब, बीवी और गैंगस्टर’, ‘घायल अगेन’ जैसी कई फिल्मों में काम किया, जिनमें से अधिकतर फिल्में फ्लॉप रहीं.

---Advertisement---
First published on: Feb 14, 2026 06:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola