---विज्ञापन---

Tanvi Kolte बनीं Bigg Boss Marathi 6 की विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ घर ले गईं लाखों की प्राइज मनी और गिफ्ट्स

Bigg Boss Marathi 6 Winner Tanvi Kolte: टीवी के मोस्ट पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस मराठी 6' का रविवार को ग्रैंड फिनाले हो गया है और शो के इस सीजन को अपना विनर भी मिल गया है. 'बिग बॉस मराठी' के सीजन 6 की विनर ट्रॉफी तन्वी कोल्टे ने जीती है. तन्वी कोल्टे ने शो के 5 फाइनलिस्ट को हराकर 'बिग बॉस मराठी 6' की विनर ट्रॉफी अपने नाम की है.

'बिग बॉस मराठी 6' के ग्रैंड फिनाले में होस्ट रितेश देशमुख ने तन्वी कोल्टे का हाथ उठाते हुए उन्हें इस सीजन का विजेता घोषित किया. एक्टर राकेश बापट इस सीजन के फर्स्ट रनर-अप बने.

'बिग बॉस मराठी 6' की विनर बनीं तन्वी कोल्टे ने चमचमाती ट्रॉफी के साथ लाखों की प्राइज मनी और गिफ्ट्स भी अपने नाम किए. उन्हें 15 लाख रुपये की प्राइज मनी, एक इलेक्ट्रिक स्कूटर और डायमंड ज्वैलरी के लिए 10 लाख रुपये का वाउचर मिला.

बिग बॉस मराठी सीजन 6 का ग्रैंड फिनाले कलर्स मराठी पर ब्रॉटकास्ट हुआ. वहीं, जियोहॉटस्टार पर इसे ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया.

बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद राकेश बापट ने कहा, 'बिग बॉस, आपने हमेशा मेरा साथ दिया है. आज आपने एक मिसाल कायम की है कि एक सज्जन व्यक्ति भी इस शो को जीत सकता है. मुझे इस शो की बहुत याद आएगी.'

वहीं, शो जीतने के बाद बिग बॉस के घर से बाहर निकली तन्वी कोल्टे ने कहा, 'यह एक सपना सच होने जैसा है. इस घर ने मुझे एक ब्रांड बना दिया. मैंने हमेशा यहां आने का, एक हीरोइन बनने का सपना देखा था, और लोग मुझ पर हंसते थे.'

First published on: Apr 20, 2026 09:54 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.