---विज्ञापन---

सिनेमाघरों के बाद OTT पर कहर बरपाएगी ‘भूत बंगला’? खबर जानकर चकराएगा दिमाग

Bhooth Bangla OTT Release: बॉलीवुड में इन दिनों अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर काफी चर्चा है. लंबे इंतजार के बाद फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, और दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है, लेकिन थिएटर रिलीज के साथ ही अब लोगों की नजर इसके OTT प्रीमियर पर टिक गई है, आखिर ये फिल्म घर बैठे कब और कहां देखने को मिलेगी?

ताजा जानकारी के मुताबिक, 'भूत बंगला' के डिजिटल राइट्स OTT प्लेटफॉर्म Netflix के पास हैं. यानी साफ है, कि सिनेमाघरों में रन खत्म होने के बाद ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी, जो दर्शक इसे बड़े पर्दे पर नहीं देख पाएंगे, उनके लिए ये एक अच्छी खबर है.

हालांकि, फिल्म की OTT रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन आम तौर पर बॉलीवुड फिल्मों का ट्रेंड देखें तो थिएटर रिलीज के करीब 4 से 6 हफ्तों बाद फिल्म OTT पर आती है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है, कि 'भूत बंगला' जून या जुलाई के बीच नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है.

फिल्म की रिलीज को लेकर पहले काफी सस्पेंस बना हुआ था. शुरुआत में इसकी रिलीज डेट 10 अप्रैल बताई गई थी, लेकिन बाद में इसे 16 अप्रैल को पेड प्रिव्यू के साथ सिनेमाघरों में उतारा गया. इस बदलाव ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया.

इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का डायरेक्शन मशहूर डायरेक्टर प्रिय दर्शन (Priyadarshan) ने किया है, जो अपनी कॉमिक टाइमिंग और एंटरटेनिंग फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. फिल्म में डर और हंसी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है.

बॉक्स ऑफिस की बात करें, तो फिल्म ने पहले दिन करीब 7 करोड़ रुपये की ओपनिंग की है, जो ठीक-ठाक मानी जा रही है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है, कि क्या 'भूत बंगला' दर्शकों का दिल जीतकर लंबी रेस का घोड़ा साबित होगी, या फिर बड़े बजट की फिल्मों के सामने टिक नहीं पाएगी.

फिलहाल, थिएटर में फिल्म को लेकर जो माहौल बना है, उससे साफ है, कि 'भूत बंगला' का असली खेल अभी बाकी है, और OTT पर इसकी दूसरी पारी और भी दिलचस्प हो सकती है.

First published on: Apr 17, 2026 02:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.