Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

9 अवॉर्ड्स, 600% प्रॉफिट, इस भोजपुरी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, कमाए करोड़ों

---विज्ञापन---

भोजपुरी सिनेमा में हर महीने कई फिल्में और गाने रिलीज होते हैं. इनमें से कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल करती हैं, जबकि कुछ फ्लॉप साबित होती हैं. आज हम एक ऐसी भोजपुरी फिल्म की बात कर रहे हैं, जो महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और बॉक्स ऑफिस पर करीब 600 प्रतिशत का मुनाफा कमाने में सफल रही है. इतना ही नहीं, इस फिल्म ने 9 अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में.

खेसारी लाल यादव की सबसे कमाऊ फिल्म

दरअसल, हम बात कर रहे हैं भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म की. खेसारी लाल यादव लंबे समय से भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम हैं और उन्होंने अपने करियर में आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और अक्षरा सिंह जैसी कई लोकप्रिय अभिनेत्रियों के साथ काम किया है. वहीं, आज हम एक ऐसी फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने काजल राघवानी के साथ काम किया था और इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी.

---Advertisement---

मेहंदी लगा के रखना

हम बात कर रहे हैं फिल्म 'मेहंदी लगा के रखना की. यह फिल्म साल 2017 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसमें खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं. फिल्म का निर्देशन रजनीश मिश्रा ने किया था. यह फिल्म 2007 की तेलुगु फिल्म 'आडावारी माटालाकु अर्थाले वेरुले' की भोजपुरी रीमेक है.

क्या है मेहंदी लगा के रखना की कहानी

अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक रोमांटिक ड्रामा है. इसमें काजल राघवानी एक पढ़ी-लिखी लड़की और म्यूजिक टीचर की भूमिका में नजर आती हैं, जबकि खेसारी लाल यादव गांव के एक अनपढ़ युवक का किरदार निभाते हैं. शुरुआत में उनका स्वभाव शरारती और लापरवाह होता है, लेकिन वह अपने पिता का काफी सम्मान करते हैं. फिल्म में दोनों की प्रेम कहानी को भावनात्मक अंदाज में दिखाया गया है.

---Advertisement---

मेहंदी लगा के रखना ने बॉक्स ऑफिस कमाए करोड़ों

'मेहंदी लगा के रखना' भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक साबित हुई. करीब 2 से 2.5 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 14 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इस हिसाब से फिल्म ने करीब 600 प्रतिशत का मुनाफा कमाया.

मेहंदी लगा के रखना ने जीते 9 अवॉर्ड्स

इतना ही नहीं, 'मेहंदी लगा के रखना' को सबरंग फिल्म पुरस्कार 2018 में कुल 9 अवॉर्ड्स मिले थे. फिल्म ने बेस्ट एक्टर (मेल), बेस्ट एक्ट्रेस, पॉपुलर सिंगर, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्टोरी, बेस्ट फिल्म और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर जैसी कई कैटेगरी में अवॉर्ड जीते. अगर आपने अब तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो इसे यूट्यूब और एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त में देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 22, 2026 03:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola