Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘आम्रपाली दुबे से अक्षरा सिंह’ तक, ये भोजपुरी हसीनाएं वसूलती है मोटी रकम, जानें कितनी है इन एक्ट्रेसेस की फीस

---विज्ञापन---

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के तमाम एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जो कि लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं. इतना ही नहीं ये कलाकार सोशल मीडिया पर भी खूब पॉपुलर हैं. वहीं, आज हम कुछ बेहतरीन भोजपुरी हसीनाओं के बारे में बात करने जा रहे हैं जो कि सबसे ज्यादा फीस चार्ज करती हैं. ये एक्ट्रेस करोड़ों की संपत्ति की मालकिन भी हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में.

अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा का जाना माना चेहरा है. जो कि ऑडियंस के बीच काफी पॉपुलर हैं. वो ना सिर्फ बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, बल्कि वह गाने भी गाती हैं और कई म्यूजिक वीडियोज में भी आ चुकी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षरा एक फिल्म के लिए 12 लाख से लेकर 18 लाख तक फीस चार्ज करती हैं. वह जानकारी के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 50 से 60 करोड़ रुपये है.

---Advertisement---

आम्रपाली दुबे

लिस्ट में दूसरी जानी मानी भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का नाम शामिल है. वह ना सिर्फ अपनी शानदारी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, बल्कि वह फैंस के बीच भी खूब पॉपुलर हैं. एक्ट्रेस जानकारी के मुताबिक 10 से 15 लाख रुपये तक फीस चार्ज करती हैं और वह 25 से 30 करोड़ रुपये तक की संपत्ति की मालकिन हैं.

मोनालिसा

मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा में ही नहीं बल्कि हिंदी टीवी इंडस्ट्री में भी काफी एक्टिव हैं. वह अपनी बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती हैं. वह एक फिल्म के लिए जानकारी के मुताबिक 15 से 20 लाख रुपये तक फीस लेती हैं. इतना ही नहीं वह 20 से 40 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं.

---Advertisement---

चटर्जी भोजपुरी

एक्ट्रेस रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा में लंबे वक्त से काम कर रही हैं. वह फिल्मों और गानों में नजर आती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपये तक फीस चार्ज करती हैं. जानकारी के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 35 से 38 करोड़ रुपये है.

काजल राघवानी

आखिर में एक्ट्रेस काजल राघवानी का नाम शामिल है. वह भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस मानी जाती है. एक्ट्रेस रिपोर्ट्स के मुताबिक एक फिल्म के लिए 15 से 20 लाख तक फीस लेती हैं और उनकी नेटवर्थ 14 से 16 करोड़ है.

---Advertisement---
First published on: Apr 25, 2026 05:58 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola