Sunday, 20 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

58 साल पहले आई थी ‘धुरंधर 2’ जैसी बॉलीवुड की पहली स्पाई थ्रिलर, बॉक्स ऑफिस पर मचाया था गदर

धुरंधर 2 का इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला है. इस मूवी ने न जाने कितनी ही फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं और अभी भी यह थमने का नाम नहीं ले रही है. यह लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है. फिल्म ने दस दिनों में 1200 करोड़ से ऊपर का कारोबार कर लिया है.

धुरंधर 2 का इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला है. इस मूवी ने न जाने कितनी ही फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं और अभी भी यह थमने का नाम नहीं ले रही है. यह लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है. फिल्म ने दस दिनों में 1200 करोड़ से ऊपर का कारोबार कर लिया है.

वहीं, बॉलीवुड में एक वक्त ऐसा भी था जब सबसे ज्यादा देशभक्ति से लबरेज फिल्में बना करती है. जैसा कि पूरब और पश्चिम, क्रांति, मदर इंडिया समेत कई ऐसी मूवीज है जो मन में देशभक्ति की भावना जगा देती थी. वहीं बॉलीवुड में बीते कुछ सालों में तमाम स्पाई थ्रिलर फिल्में भी बनी है. जिनमें दिखाया गया है कि किस तरह से भारतीय जासूस दूसरे देश में जाकर काम करते हैं. वहीं आज हम एक ऐसी ही स्पाई थ्रिलर मूवी के बारे में बात करेंगे जो कि 58 साल पहले आई थी और यह बॉलीवुड की पहली स्पाई थ्रिलर थी. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---Advertisement---

दरअसल,हम बात कर रहे हैं धर्मेंद्र की फिल्म 'आंखें' की, जो कि 1968 में रिलीज हुई थी और यह हिंदी सिनेमा की पहली स्पाई थ्रिलर फिल्म कही जाती है. इस फिल्म का डायरेक्शन रामायण के रामानंद सागर ने किया है. बता दें कि रामानंद सागर की यह इकलौती फिल्म थी और इसके लिए उन्हें अवॉर्ड भी मिला था. फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा माला सिन्हा भी नजर आईं थी. इसके अलावा फिल्म में महमूद, कुमकुम और सुजीत कुमार अहम रोल में नजर आए थे.

फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो धर्मेंद्र ने फिल्म में सुनील का रोल किया था, जो कि एक स्पाई एजेंट था. फिल्म में दिखाया जाता है कि आजादी के बाद असम में आतंकवादी हमले होते हैं, जिसके बाद कई लोगों की मौत होती है. इसके बाद कुछ लोग इसे रोकने के लिए ग्रुप बनाकर काम करते हैं. वहीं सुनील के दोस्त का बेरुत में मर्डर हो जाता है, जिसके बाद सुनील वहां जाकर काम संभालता है और फिर वह वहां अपनी पूर्व प्रेमिका मीनाक्षी से मिलता है.बता दें कि यह मूवी यूट्यूब पर मौजूद है और इसे वहां पर 200 मिलियन व्यूज मिले हैं.

---Advertisement---

आंखें फिल्म 1968 की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर उस दौरान शानदार कलेक्शन किया था. फिल्म में भारत में 3.20 करोड़ का कलेक्शन किया था और दुनिया भर में 6.40 करोड़ की कमाई की थी.

वहीं, बॉलीवुड की अन्य स्पाई थ्रिलर फिल्मों को लेकर बात करें तो इस लिस्ट में धुरंधर, पठान, राजी, बेबी, वॉर, टाइगर, जैसी फिल्में शामिल है. इतना ही नहीं ओटीटी पर कई वेब सीरीज भी हैं जो स्पाई थ्रिलर है. जिसमें से द फैमिली मैन, स्पेशल ओप्स, बार्ड ऑफ ब्लड शामिल है.

---Advertisement---

धुरंधर 2 को लेकर बात करें तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. फिल्म के पहले पार्ट धुरंधर ने दुनिया भर में 1300 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसके अलावा धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 1200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. इतना ही नहीं इस मूवी ने 9 साल पुरानी फिल्म बाहुबली 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ डाला है. दरअसल, बाहुबली 2 ने नॉर्थ अमेरिका में 20 मिलियन यानी कि करीब 130 करोड़ का कारोबार किया था और धुरंधर 2 ने 22 मिलियन से ज्यादा यानी कि 190 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है.

First published on: Mar 29, 2026 04:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola