---विज्ञापन---
असल जिंदगी में इतनी अमीर हैं Anupama स्टार Rupali Ganguly, नेट वर्थ जानकर लगेगा सदमा
Rupali Ganguly Birthday: रूपाली गांगुली जो 'अनुपमा' से से अपनी जबरदस्त पहचान बना चुकीं हैं, उनके दर्द, तकलीफ और आंसुओं से हर कोई झट से खुद को जोड़ लेता है, ऐसी नेचुरल एक्टिंग करने वाली रूपाली गांगुली आज अपना 49वां बर्थडे मना रही हैं, टीवी की सबसे पसंदीदा बहू यानी 'अनुपमा' जिन्हें उनकी दमदार एक्टिंग और मासूमियत के लिए जाना जाता है, आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. रूपाली गांगुली छोटे पर्दे के सुपरहिट शो 'अनुपमा' से घर-घर में मशहूर हुईं जिनकी सफलता की कहानी उनके शो जितनी ही दिलचस्प और इंस्पायरिंग है. आइए जानते हैं, उनके जीवन से जुड़ी ये बातें.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूपाली गांगुली की कुल संपत्ति करीब 20 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है. ये मुकाम उन्होंने एक दिन में नहीं, बल्कि सालों की मेहनत और लगन से हासिल किया है. आज वो टीवी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं.
'अनुपमा' में अपने किरदार के लिए रूपाली हर एपिसोड का करीब 3 लाख रुपये चार्ज करती हैं. यही वजह है, कि वो टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं. शो की जबरदस्त पॉपुलैरिटी ने उनकी फीस और स्टारडम दोनों को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है.
हालांकि, रूपाली की शुरुआत बेहद साधारण रही थी. बहुत कम लोग जानते हैं, कि उनकी पहली कमाई महज 50 रुपये थी. छोटे-छोटे कदमों से शुरू हुआ, ये सफर आज करोड़ों की कमाई तक पहुंच चुका है, जो उनके संघर्ष और मेहनत की कहानी खुद बयां करता है.
'अनुपमा' ने उनके करियर को एक नया मोड़ दिया. इस शो ने न सिर्फ उन्हें नई पहचान दी, बल्कि उनकी पॉपुलैरिटी को भी कई गुना बढ़ा दिया. आज वो टीवी के सबसे चर्चित और पसंदीदा चेहरों में से एक हैं.
सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, रूपाली कमाई के अन्य जरियों से भी जुड़ी हुई हैं. वो कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम करती हैं, और विज्ञापनों व प्रमोशन्स से भी अच्छी खासी इनकम करती हैं. इसके अलावा उनका खुद का एडवरटाइजिंग बिजनेस भी है, जो उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा माना जाता है.
बहरहाल, आज रूपाली गांगुली एक लग्जरी और कंफर्टेबल लाइफ जी रही हैं. उनकी कहानी उन लोगों के लिए एक मिसाल है, जो छोटे स्तर से शुरुआत करके बड़े सपने देखते हैं. मेहनत, टैलेंट और धैर्य के दम पर कैसे सफलता हासिल की जाती है, ये उनसे बेहतर शायद ही कोई समझा पाए.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.