Saturday, 18 April, 2026

---विज्ञापन---

‘उनकी लाइफ… उनका इंस्टा…’ अब किस पर भड़क गई अमीषा पटेल, विराट कोहली से जुड़ा है मामला

Ameesha Patel: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई हैं, लेकिन इस बार एक्ट्रेस अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि क्रिकेटर विराट कोहली की वजह से चर्चा में हैं. दरअसल, इस समय सोशल मीडिया पर विराट कोहली को जर्मन व्लॉगर लिज लाज की पोस्ट लाइक करने के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है. अब इस मामले पर अमीषा पटेल का रिएक्शन सामने आया है.

दरअसल, विराट ने फोटोग्राफर अद्वैत के इंस्टाग्राम पर जनवरी में पोस्ट की गई जर्मन मॉडल लिज लाज की एक तस्वीर को लाइक किया था, जिसका एक वीडियो रिएक्शन वीडियो अद्वैत ने शेयर किया. इसके बाद से ही विराट कोहली को ट्रोल किया जाने लगा.

हाल ही में जब मुंबई में पपराजी ने अमीषा पटेल से इस मुद्दे पर सवाल किया तो जवाब देते हुए एक्ट्रेस भड़क गईं. अमीषा ने कहा, 'लाइक करना कोई पाप है क्या? उनकी लाइफ, उनका इंस्टाग्राम, उनकी मर्जी. लोगों को बस ट्रोल करना ही आता है और कोई काम-धंधा ही नहीं है.'

अमीषा पटेल ने आगे कहा, 'अच्छी बात है किसी के अच्छे काम को लाइक करना. ट्रोल करना पाप है, किसी को लाइक करना नहीं. यह उनकी जिंदगी है, उनका इंस्टाग्राम है, उनकी पसंद है. किसी के अच्छे काम को पसंद करके उसकी सराहना करना अच्छी बात है.'

बता दें कि पिछले साल भी विराट कोहली को अवनीत कौर की पोस्ट लाइक पर काफी ट्रोल किया गया था. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इसकी सफाई दी थी.

उस वक्त विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट करके ये क्लियर किया कि वह लाइक एक टेक्नीकल ग्लीच के कारण हुआ था. इसमें उनका कोई इरादा नहीं था.

First published on: Apr 18, 2026 01:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.