---विज्ञापन---

आलिया भट्ट की बहन शाहीन ने चोरी-छिपे की सगाई, जानें कौन हैं होने वाले पति ईशान मेहरा?

Who Is Ishaan Mehra: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. लाइमलाइट से दूर रहने वाली शाहीन ने चुपचाप अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा से सगाई कर ली है, और अब खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देकर फैंस को सरप्राइज कर दिया है.

शाहीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ईशान के साथ कुछ प्यारी और रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं. इन फोटोज में वो अपनी एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने मजेदार अंदाज में लिखा, टहमने एक-दूसरे को पसंद करने के मामले में शायद कुछ ज्यादा ही कर दिया.' शाहीन का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आया, और देखते ही देखते पोस्ट वायरल हो गया.

शाहीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ईशान के साथ कुछ प्यारी और रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं. इन फोटोज में वो अपनी एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने मजेदार अंदाज में लिखा, टहमने एक-दूसरे को पसंद करने के मामले में शायद कुछ ज्यादा ही कर दिया.' शाहीन का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आया, और देखते ही देखते पोस्ट वायरल हो गया.

इस खुशखबरी के सामने आते ही बॉलीवुड से भी बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया. नव्या नवेली नंदा और अनन्या पांडे जैसे सितारों ने कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं.

अब बात करें, शाहीन के मंगेतर ईशान मेहरा की, तो वो फिल्मी दुनिया से ताल्लुक नहीं रखते. ईशान एक प्रोफेशनल स्पोर्ट्स और फिटनेस कोच हैं, और फिटनेस इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहते हैं, और अपने वर्कआउट वीडियो, फिटनेस टिप्स और जिम से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.

बताया जाता है, कि शाहीन और ईशान लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, और कई इवेंट्स में साथ नजर आ चुके हैं. शाहीन भट्ट की बात करें, तो वो एक टैलेंटेड राइटर और प्रोड्यूसर हैं.

उन्होंने मेंटल हेल्थ पर आधारित चर्चित किताब I've Never Been (Un)Happier लिखी है, जिसे काफी सराहना मिली थी. इसके अलावा वो अपनी बहन आलिया के प्रोडक्शन हाउस Eternal Sunshine Productions की को-फाउंडर भी हैं.

भले ही शाहीन लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं, लेकिन उनकी इस नई शुरुआत ने फैंस को काफी खुश कर दिया है. अब कयास लगाए जा रहे हैं, कि भट्ट परिवार में जल्द ही शादी की तैयारियां भी शुरू हो सकती हैं. बहरहाल, शाहीन और ईशान अपनी सगाई के इस खास पल को खूब एंजॉय कर रहे हैं.

First published on: Apr 17, 2026 03:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.