---विज्ञापन---
‘फिल्म नहीं…’ Hera Pheri 3 में हो रही देरी पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मुझे खुद…’

Akshay Kumar Breaks Silence on Hera Pheri 3: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'भूत बंगला' के लिए तारीफें बटोर रहे हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी ओपनिंग की है. इसी बीच अक्षय कुमार ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'हेरा फेरी 3' को लेकर भी एक बड़ा अपडेट दिया है, जिसमें उन्होंने फिल्म को लेकर चल रहे कानूनी विवाद के बारे में बताया है.

अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी वाली फिल्म 'हेरा फेरी' के तीसरे पार्ट का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में अक्षय कुमार ने शुभांकर मिश्रा को दिए एक इंटरव्यू में 'हेरा फेरी 3' को लेकर चल रहे कानूनी विवाद पर खुलकर बात की है.

अक्षय कुमार ने इंटरव्यू में 'हेरा फेरी 3' से जुड़े विवादों पर बात करते हुए कहा, 'दुर्भाग्यवश, फिलहाल यह फिल्म नहीं बन रही है.' अक्षय का ये जवाब सुनने के बाद शुभांकर मिश्रा ने कहा कि यह सुनने के बाद वह सदमे में हैं.

अक्षय ने आगे कहा, 'मुझे खुद झटका लगा था. कोई बात नहीं, वेलकम बना ली. थोड़ा कुछ मंत्र पढ़ना पड़ेगा कि सब ठीक हो जाए. अभी एक साल तक तो फिल्म नहीं बन सकती. उसके बहुत सारे मुद्दे हैं, ऐसा नहीं है कि हम तीनों साथ नहीं हैं. फिल्म 'जंगल' में हम में आपका स्वागत है.'

अक्षय ने आगे मजाकिया अंदाज में कहा, 'अपने आप आएगा, जब वक्त आएगा तब बन जाएगी. बस यहीं है कि बुढ़ापा ना आ जाए तब तक!' बता दें, इससे पहले परेश रावल के फिल्म से बाहर होने पर सभी को झटका लगा था.

इसके बाद फ्रेंचाइजी के कॉपीराइट राइट्स को लेकर साउथ के एक प्रोड्यूसर और फिरोज नाडियाडवाला से कानूनी विवाद खड़ा हो गया, जिसकी वजह से फिल्म का काम लगातार डिले होता जा रहा है.