---विज्ञापन---
Jio Hotstar पर 6 एपिसोड की धांसू थ्रिलर सीरीज ने उड़ाया गर्दा, सस्पेंस से भरी हुई है पूरी कहानी

अगर आप रोंगटे खड़े कर देने वाले बैकग्राउंड स्कोर और ऐसी कहानी की तलाश में हैं जो हर पल आपका नजरिया बदल दे, तो Jio Hotstar पर मौजूद 'अथिधि' (Athidhi) एक परफेक्ट वॉच है. मात्र 6 एपिसोड की यह सीरीज दिखाती है कि कैसे एक तूफानी रात और एक अनजान मेहमान पूरी जिंदगी को नर्क बना सकते हैं.

रहस्यमयी अजनबी का खौफ- कहानी की शुरुआत रवि और संध्या के घर में 'माया' (अवंतिका) की एंट्री से होती है. उसकी मासूमियत और उसके पीछे छिपे राज ही इस सीरीज की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) हैं. दर्शक अंत तक यह नहीं समझ पाते कि वह शिकार है या शिकारी.

यूट्यूबर और भूतिया गांव का तड़का- सीरीज में 'सावेरी' नाम का एक यूट्यूबर डर को और बढ़ा देता है. एक भूतिया गांव का सच तलाशते-तलाशते वह रवि की हवेली पहुँचता है और वहां मौजूद लड़की को 'शैतानी साया' बताने लगता है. उसका यह डर पूरी सीरीज में सस्पेंस बनाए रखता है.

शॉर्ट और क्रिस्प थ्रिलर- ज्यादातर हॉरर सीरीज बहुत खिंच जाती हैं, लेकिन 'अथिधि' सिर्फ 6 एपिसोड्स में सिमटी है. 35-45 मिनट के हर एपिसोड में कुछ न कुछ ऐसा घटता है जो कहानी को तेजी से क्लाइमेक्स की ओर ले जाता है. यह 'बिंज वॉच' (एक बार में देखने) के लिए एकदम सही है.

लिमिटेड लोकेशन, अनलिमिटेड सस्पेंस- निर्देशक ने पूरी कहानी को एक ही घर के भीतर जिस तरह शूट किया है, वह काबिले तारीफ है. बारिश की आवाज, अंधेरा और हवेली के कोने-कोने का इस्तेमाल दर्शकों के मन में डर पैदा करने के लिए बहुत खूबसूरती से किया गया है.

दमदार परफॉर्मेंस और विजुअल्स- वेणु थोटेमपुडी ने रवि के किरदार में और अवंतिका ने माया के रूप में बेहतरीन काम किया है. 6.1 की IMDb रेटिंग होने के बावजूद, इसके विजुअल्स और कैमरा एंगल्स इसे एक हाई-क्वालिटी थ्रिलर का अनुभव देते हैं.