Thursday, 27 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Prime Video पर तहलका मचा रही ये कॉमेडी फिल्म, कहानी देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

Comedy Movie: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर रिलीज हुई ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. अगर आप कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर कुछ देखना का प्लान बना रहे हैं, तो ये फिल्म आपको एक बार जरूर देख लेनी चाहिए.

Rahu Ketu

Comedy Movie: थिएटर्स में ये फिल्म भले ही फ्लॉप साबित हुई, लेकिन ओटीटी पर आते ही इसने तहलका मचा दिया है. आजकल इसे ओटीटी पर काफी पसंद किया जा रहा है. ओटीटी पर ये फिल्म लगातार ट्रेंड कर रही है. ऐसी बहुत कम फिल्में होती हैं जो ओटीटी पर रिलीज होने के बाद दर्शकों के बीच पॉपुलर हो पाती है और ओटीटी पर ट्रेंड कर पाती है. लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी होती है, जो आते ही ओटीटी पर अपना डेरा जमा लेती हैं. ये एक ऐसी ही कॉमेडी फिल्म है. ओटीटी पर आते ही इस फिल्म ने अपना कब्जा जमा लिया है.

प्राइम वीडियो पर जमकर देखी जा रही ये फिल्म

ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पीट गई थी. जनवरी 2026 में थिएटर्स में रिलीज हुई इस फिल्म का बजट 20 करोड़ के लगभग था लेकिन यह सिर्फ 8 करोड़ ही कमा पाई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई. हम बात कर रहे हैं पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, शामिनी पांडे और चंकी पांडे स्टारर फिल्म राहू केतू (Rahu Ketu) की, जो हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई हैं.

---विज्ञापन---

7 मार्च को प्राइम वीडियो (Prime Video) पर रिलीज हुई ये फिल्म ओटीटी पर लगातार पसंद की जा रही है. फिल्म इस समय प्राइम वीडियो पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

राहु केतु की कहानी

राहु-केतु की कहानी लेखक चुरु लाल की जादुई नोटबुक से जन्मे, राहू और केतु के इर्द-गिर्द घूमती है. राहु-केतु उस नोटबुक को चालाक मीनू टैक्सी से वापस लाने के लिए एक उथल-पुथल भरे मिशन पर निकल पड़ते हैं. इस सफर के दौरान, उन्हें अपनी उत्पत्ति से जुड़े चौंकाने वाले सच पता चलते हैं, वे एक खतरनाक ड्रग माफिया नेटवर्क में फंस जाते हैं. फिल्म के आगे की की कहानी में आपको देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 17, 2026 10:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola