Thursday, 6 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Alliance Winner: मिनी माथुर ने जीती ‘द अलायंस’ की ट्रॉफी, अली गोनी को हराकर बनी पहली विनर, जानें कितनी मिली प्राइस मनी?

प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'द अलायंस' सीजन 1 की विनर बनीं मिनी माथुर. उन्होंने ग्रैंड फिनाले में अली गोनी और रूही दोसानी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है.

The Alliance Winner: रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ के बाद अब प्राइम वीडियो के चर्चित शो ‘द अलायंस’ की भी शानदार एंडिंग हो गई है. शो को अपना पहला विनर मिल गया है और यह खिताब टीवी की जानी-मानी होस्ट और एक्ट्रेस मिनी माथुर ने अपने नाम कर लिया है. मिनी ने फिनाले में अली गोनी और सोशल मीडिया स्टार रूही दोसानी को कड़ी टक्कर देते हुए ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये का कैश प्राइज भी जीत ली है.

‘द अलायंस’ को मिला पहला विनर

गुरुवार दोपहर स्ट्रीम हुए ग्रैंड फिनाले में मुकाबला काफी रोमांचक रहा. टॉप-3 में पहुंचने की दौड़ में कुशाल टंडन बाहर हो गए, जिसके बाद फाइनल मुकाबला मिनी, अली और रूही के बीच हुआ. पूरे सीजन में अपनी समझदारी, रणनीति और शांत अंदाज से खेलने वाली मिनी ने आखिरकार बाजी मार ली और शो की पहली चैंपियन बन गईं.

---विज्ञापन---

किसने जीती ‘द अलायंस’ की ट्रॉफी?

मिनी की जीत के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं. फैंस का कहना है कि उन्होंने पूरे सीजन सबसे संतुलित और समझदारी भरा गेम खेला. कई यूजर्स ने उन्हें डिजर्विंग विनर बताते हुए लिखा कि उन्होंने बिना किसी अनावश्यक विवाद के सिर्फ अपने दिमाग और रणनीति के दम पर यह जीत हासिल की.

https://www.instagram.com/reel/DbsUmmlAsLS/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

---विज्ञापन---

मिनी माथुर और निखिल चिनप्पा की दोस्ती

शो के दौरान मिनी माथुर और निखिल चिनप्पा की दोस्ती भी काफी चर्चा में रही. दोनों ने कई मौकों पर एक-दूसरे का साथ दिया और मजबूत गठबंधन बनाकर गेम खेला. हालांकि, यह सफर मिनी के लिए आसान नहीं था. हर टास्क में उन्हें खुद को साबित करना पड़ा और कई कठिन फैसले भी लेने पड़े.

https://www.instagram.com/p/DbsNdUbgHY-/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

---विज्ञापन---

दर्शकों ने बरसाया प्यार

दिलचस्प बात यह है कि मिनी माथुर को अब तक दर्शक एक सफल टीवी होस्ट के रूप में जानते थे. उन्होंने ‘इंडियन आइडल’ के कई सीजन होस्ट किए हैं और अपनी शानदार एंकरिंग से खास पहचान बनाई है. हालांकि, किसी स्ट्रैटिजी बेस्ड रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट यह उनका पहला बड़ा एक्सपीरियंस था. इससे पहले वह ‘झलक दिखला जा 2’ में नजर आई थीं, लेकिन ‘द अलायंस’ का फॉर्मेट बिल्कुल अलग था. जहां जीत के लिए सिर्फ टैलेंट नहीं बल्कि तेज दिमाग और सही रणनीति की भी जरूरत थी.

मिनी को मिला फैंस का सपोर्ट

फिनाले के दौरान फिल्ममेकर कबीर खान, जो मिनी के पति हैं, भी उनसे मिलने पहुंचे. उन्होंने पत्नी के शानदार खेल की जमकर तारीफ की और उनका हौसला बढ़ाया. मिनी की जीत के बाद अब फैंस चाहते हैं कि वह आगे भी ऐसे रियलिटी शोज में हिस्सा लें, क्योंकि उनके स्मार्ट गेम और शांत अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 06, 2026 02:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola