Wednesday, 12 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

मैक्सटर्न ने एल्विश यादव को कहा ‘गंवार’, तो ‘द 50’ शो के बीच में ही छिड़ गई जंग, इस शख्स ने किया बवाल

The 50: रियलिटी शो 'द 50' में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट देखने को मिले हैं. शो के दौरान मैक्सटर्न ने एल्विश के खिलाफ इतना ज्यादा बुरा-भला बोला की, शो में मौजूद एक कंटेस्टेंट ने उन्हें जमकर पीटा.

‘The 50’ Maxtern on Elvish Yadav: टीवी रियलिटी शो ‘द 50’ इन दिनों जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है. शो में नए-नए ट्विस्ट और टर्न्स भी देखने को मिल रहे हैं. खास बात ये है कि इस शो में कुल 50 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया है, जिनमें जबरदस्त टकराव देखने को मिल रहा है. शो में एल्विश यादव नहीं है. इसके बावजूद शो में एल्विश का जिक्र हो रहा है.

शो के शुरुआत में पहले प्रिंस नरूला ने एल्विश को लेकर कई बातें कही थीं. वहीं, अब मैक्सटर्न ने एल्विश के खिलाफ बुरा-भला बोला. लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई हैरान रह गया. एल्विश यादव को बुरा-भला बोलने पर शो में शामिल एक कंटेस्टेंट ने मैक्सटर्न से पंगा ले लिया. दरअसल शो के लेटेस्ट टास्क में मैक्सटर्न यानी सागर ठाकुर ने एल्विश यादव के खिलाफ भद्दी बातें कहीं. उन्होंने कहा- ‘उसकी औकात नहीं कि किसी से अकेले भिड़ सके, वो अपने आपको न समझे सबसे बड़ा समझदार, क्योंकि वो है सबसे बड़ा गंवार.’ मैक्सटर्न की ये बात शो के दूसरे कंटेस्टेंट अर्चित कौशिक को बिलकुल पसंद नहीं आई है उन्होंने मैक्सटर्न को धक्का देखर जमीन पर गिराया और दोनों लड़ाई करने लगे.

---विज्ञापन---

मैक्सटर्न से पहले प्रिंस नरूला ने कही थी ये बात

बता दें एल्विश यादव ‘द 50’ का हिस्सा नहीं हैं. फिर भी शो में उनकी बातें हो रही हैं. शो के शुरुआत में प्रिंस नरूला ने कहा था कि एल्विश खुद को गूंडा समझते हैं, लेकिन असल में वो कुछ नहीं कर सकते हैं. इसके बाद मैक्सटर्न ने भी एल्विश यादव पर हमला किया. वहीं दूसरे तरफ खबर आ रही है कि लेटेस्ट एपिसोड में टीवी एक्टर करण पटेल ने इस शो को अलविदा कह दिया है. शो के होस्ट लायन ने भी साफ कहा है कि वो अपने महल में हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे.

First published on: Feb 05, 2026 08:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola