Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Stranger Things Season 5: नेटफ्लिक्स पर स्ट्रेंजर थिंग्स 5 के सारे एपिसोड्स कब आएंगे? जानें सारी डिटेल

stranger things season 5 release date time: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5' जल्द ही रिलीज होने जा रही है. आइए जानते हैं कि भारत में किस दिन और किस समय इस सीरीज को देखा जा सकेगा.

---विज्ञापन---

stranger things season 5 release date time

stranger things season 5 release date time: Stranger Things Season 5 Release Date Time: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स का पांचवां और आखिरी सीजन जल्द ही रिलीज होने जा रहा है. दर्शक बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं. पिछले नौ सालों से इस शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. अब इस शो का आखिरी सीजन आने वाले है. ऐसे में फैंस इसकी रिलीज डेट को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. इस बार सीरीज में शानदार कहानी देखने को मिलने वाली है. एलेवन और उनकी गैंग को स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 में वेकना के खिलाफ एक आखिरी बार लड़ते हुए देखा जाएगा. आइए आपको स्ट्रेंजर थिंग्स के पांचवे सीजन के बारे में सबकुछ बताते हैं.

नेटफ्लिक्स पर कब आ रही स्ट्रेंजर थिंग्स 5?

फैंस ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि ये पांचवां सीजन नेटफ्लिक्स पर 26 नवंबर को रिलीज होने जा रहा है. लेकिन इंडिया में आप इसे 27 नवंबर से देख पाएंगे. इंडिया में 27 नवंबर सुबह 6:30 बजे इस सीरीज का प्रीमियर होने वाला है.

---विज्ञापन---

8 एपिसोड का होगा ये सीजन

बता दें कि ‘स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5’ में कुल 8 एपिसोड होंगे, लेकिन सभी एक साथ रिलीज नहीं होंगे. मेकर्स ने शो को तीन भागों में रिलीज करने का फैसला किया है. इसका पहला भाग 26 नवंबर, दूसरा 25 दिसंबर और तीसरा अंतिम भाग 31 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा. इसके पहले भाग में 4 एपिसोड रिलीज किए जाएंगे. दूसरे में 3 एपिसोड और आखिरी में आठवां एपिसोड रिलीज किया जाएगा.

First published on: Nov 26, 2025 05:09 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola