Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sikandar OTT Release: ‘सिकंदर’ की ओटीटी पर एंट्री, जानें कहां देखें सलमान खान की मूवी?

Sikandar OTT Release: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की 'सिकंदर' ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। आइए आपको भी बताते हैं मूवी कब और कहां स्ट्रीम होने जा रही है?

---विज्ञापन---

Sikandar OTT Release: सलमान खान की मूवी ‘सिकंदर’ ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं फैंस में इस मूवी का बज काफी बना हुआ था। हालांकि रिलीज के बाद ये मूवी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन अब सलमान खान की ये एक्शन पैक्ड फिल्म ओटीटी पर भी एंट्री कर रही है। आप अपने घर पर ही बैठकर फैमली के साथ इस मूवी को वीकेंड पर एन्जॉय कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस मूवी को आप किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं और कब ये स्ट्रीम होने जा रही है?

यह भी पढ़ें: Salman Khan ने अटेंड की शादी तो ऐसी थी सुरक्षा, भाईजान ने मुकुल देव पर भी लिखा पोस्ट

---विज्ञापन---

कहां होगी स्ट्रीम?

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की ये मूवी ओटीटी पर आज यानी 25 मई को दस्तक देने जा रही है। ये नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर इस बात की जानकारी शेयर की है। वहीं उन्होंने इसके साथ एक धांसू सा कैप्शन भी पोस्ट किया।

---विज्ञापन---

ऑफिशियल पेज पर किया अनाउंस

नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘ ‘सुना है बहुत लोग सिकंदर का इंतजार कर रहे थे? सिकंदर आ गया है नेटफ्लिक्स पर राज करने।’ इस मूवी को डायरेक्टर ए.आर. मुरुगदास ने डायरेक्ट किया है। वहीं जब इसका टीजर शेयर किया गया था तभी से ऑडियंस में इसका काफी बज बना हुआ था।

मूवी की बॉक्स ऑफिस कमाई

मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 200 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने 122.14 करोड़ की कमाई की। थिएटर्स में ये मूवी अपने बजट भी क्रॉस नहीं कर सकी थी। अब देखना दिलचस्प होगा की ओटीटी पर ये कितनी चमकती है। मूवी में सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को पहली बार देखा गया। वहीं उनके साथ-साथ मूवी में काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, प्रतीक स्मिता पाटिल, सत्यराज और अंजिनी धवन मुख्य भूमिका में हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Entertainment LIVE: रेड कार्पेट पर छाईं आलिया, करण जौहर-कुनाल खेमू का बर्थडे आज, भारी सुरक्षा संग दोस्त की शादी में पहुंचे सलमान खान

First published on: May 25, 2025 11:23 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola