Wednesday, 11 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

अनिरुद्ध ने काव्या को पहनाई डायमंड रिंग? ग्रीस से वायरल हुआ प्रपोजल का वीडियो, जानें सच्चाई

मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सन टीवी नेटवर्क की मालकिन काव्या मारन इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों की ग्रीस से एक प्राइवेट डेस्टिनेशन वेडिंग का वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है.

Anirudh Ravichander And Kavya Maran Wedding
अनिरुद्ध ने काव्या को पहनाई डायमंड रिंग? Photo Credit- Social Media

Anirudh Ravichander And Kavya Maran Wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सन टीवी नेटवर्क की मालकिन काव्या मारन इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. खबरों के मुताबिक, दोनों ग्रीस में एक प्राइवेट डेस्टिनेशन वेडिंग का जश्न मना रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें दावा किया जा रहा है कि अनिरुद्ध ने काव्या को डायमंड रिंग पहनाकर प्रपोज किया है. वीडियो देखकर फैंस इस जोड़ी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं, लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और ही है.

ग्रीस में चल रहा शादी का जश्न

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिरुद्ध और काव्या की शादी का जश्न 10 और 11 नवंबर को ग्रीस में मनाया जा रहा है. यह एक बेहद निजी समारोह है, जिसमें परिवार के सदस्यों और कुछ खास दोस्तों को ही बुलाया गया है. बताया जा रहा है कि काव्या का परिवार शादी की तैयारियों में जुटा है. मेहमानों के लिए फ्लाइट टिकट से लेकर होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट तक की व्यवस्था की गई है. हालांकि, कपल की तरफ से शादी को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है.

---विज्ञापन---

21 नवंबर को चेन्नई में होगा रिसेप्शन

ग्रीस में शादी के जश्न के बाद यह कपल चेन्नई में भी एक खास समारोह आयोजित कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 नवंबर को रिसेप्शन रखा गया है. बता दें, काव्या के माता-पिता कलानिधि मारन और कावेरी मारन ने पहले ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात कर उन्हें शादी में शामिल होने का न्योता दिया था.

डायमंड रिंग पहनाने वाले वीडियो की सच्चाई

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने लोगों का ध्यान खींच लिया है. वायरल क्लिप में अनिरुद्ध और काव्या हाथों में हाथ डाले नजर आते हैं. तभी अनिरुद्ध घूमकर काव्या के सामने आते हैं और उन्हें एक चमचमाती डायमंड रिंग पहना देते हैं. इस वीडियो को देखकर कई लोगों ने इसे कपल के प्रपोजल का खास पल समझ लिया.

---विज्ञापन---

अनिरुद्ध के फैन ने शेयर किया वीडियो

अनिरुद्ध के एक फैन ने अपने अकाउंट से इस क्लिप को शेयर करते हुए लिखा, ‘अनी ने सच में अपनी खुद की लव स्टोरी कंपोज कर ली.’ हालांकि, इस रोमांटिक वीडियो की सच्चाई सामने आने के बाद फैंस को झटका लग सकता है. एनडीटीवी और टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह असली प्रपोजल वीडियो नहीं, बल्कि AI से बनाया गया है.

कपल ने नहीं शेयर की शादी की तस्वीरें

दिलचस्प बात यह है कि शादी की खबरों और वायरल वीडियो के बावजूद अनिरुद्ध और काव्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी या सगाई की कोई तस्वीर शेयर नहीं की है. दोनों ने इस समारोह को लेकर चुप्पी बनाए रखी है. ऐसे में फैंस को अब कपल की तरफ से ऑफीशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 11, 2026 07:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो