Sunday, 12 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Abhinav Chandrachud कौन? जो सुप्रीम कोर्ट में लड़ रहे रणवीर इलाहाबादिया का केस

Ranveer Allahbadia Lawyer Abhinav Chandrachud: रणवीर इलाहाबादिया की‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो में विवादित टिप्पणी का मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। लेकिन क्या आपको पता है कि यूट्यूबर के कानूनी केस को अभिनव चंद्रचूड़ लड़ रहे हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

Ranveer Allahbadia Lawyer Abhinav Chandrachud
Ranveer Allahbadia Lawyer Abhinav Chandrachud

Ranveer Allahbadia Lawyer Abhinav Chandrachud: यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। हाल ही में कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो ‘India’s Got Latent’ में एक विवादित टिप्पणी की वजह से पूरे देश में बवाल मच गया। इस टिप्पणी के चलते देश के कई रज्यों में उनके खिलाफ कई FIR दर्ज की गई हैं। अब रणवीर इलाहाबादिया ने इन सभी मामलों को एकसाथ क्लब करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। लेकिन उनके केस को अभिनव चंद्रचूड़ लड़ रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट में उलझ कर रह गया रणवीर इलाहाबादिया का केस

रणवीर इलाहाबादिया की ओर से सुप्रीम कोर्ट में वकील अभिनव चंद्रचूड़ पेश हुए। उन्होंने कोर्ट से आग्रह किया कि सभी FIR को क्लब कर दिया जाए। क्योंकि उनके खिलाफ अलग-अलग राज्यों में केस दर्ज होने के कारण यह मामला काफी उलझ गया था। हालांकि, चीफ जस्टिस संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने तत्काल सुनवाई की अनुमति नहीं दी और कहा कि मामला दो-तीन दिनों में अपडेट बताया जाएगा।

---विज्ञापन---

कौन हैं अभिनव चंद्रचूड़?

अभिनव चंद्रचूड़ भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ के बेटे हैं। वह बॉम्बे हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले एक अनुभवी वकील हैं। उनकी एडुकेशन की बात करें LinkedIn प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने Stanford Law School से डॉक्टर ऑफ द साइंस ऑफ लॉ (JSD) और मास्टर ऑफ द साइंस ऑफ लॉ (JSM) की डिग्री हासिल की। यहीं पर वह फ्रैंकलिन फैमिली स्कॉलर भी थे। इसके अलावा उन्होंने डाना स्कॉलर के रूप में Harvard Law School से LLM किया और 2008 में गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, मुंबई से ग्रैजुएशन की पढ़ाई की।

---विज्ञापन---

अभिनव चंद्रचूड़ का कानूनी करियर

अभिनव चंद्रचूड़ ने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय लॉ फर्म Gibson, Dunn & Crutcher में एसोसिएट अटॉर्नी के रूप में भी काम किया है। इसके अलावा, वह एक प्रसिद्ध लेखक भी हैं और भारतीय संविधान और कानूनी मामलों पर कई किताबें लिख चुके हैं। उनकी प्रमुख किताबों में शामिल हैं-रिपब्लिक ऑफ रेटोरिक: फ्री स्पीच एंड द कॉन्स्टिट्यूशन ऑफ इंडिया (2017) और सुप्रीम व्हिस्पर्स: कन्वर्सेशन विद जजेज ऑफ द सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया 1980-1989 (2018) लिखी हैं।

यह भी पढे़ं: ‘उसे कोई सिक्योरिटी नहीं बचा पाएगी…’, Ranveer Allahbadia के फरार होने के बीच मिली एक और धमकी

---विज्ञापन---

रणवीर इलाहाबादिया पर लगे आरोप और पुलिस जांच

– मुंबई पुलिस ने रणवीर इलाहाबादिया के वर्सोवा स्थित घर पर जांच के लिए दबिश दी, लेकिन घर बंद मिला और उनका फोन भी स्विच ऑफ था।
– असम पुलिस ने रणवीर को समन जारी कर जांच में शामिल होने के लिए बुलाया है।
– महाराष्ट्र साइबर सेल ने IT एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और India’s Got Latent शो के सभी 18 एपिसोड हटाने के निर्देश दिए।

समय रैना के साथ शो के इन लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज

रणवीर इलाहाबादिया के अलावा, कॉमेडियन समय रैना, यूट्यूबर आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्वा मखीजा का नाम भी इस मामले में दर्ज है। असम पुलिस ने समय रैना को समन देने के लिए पुणे में उनके घर पर नोटिस भेजा है। सुप्रीम कोर्ट जल्द ही यह तय करेगा कि क्या सभी FIR को एकसाथ क्लब किया जाए या नहीं। वहीं, मुंबई पुलिस और असम पुलिस अपनी जांच तेज कर चुकी हैं। रणवीर इलाहाबादिया की अगली कानूनी चाल पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। अब देखना होगा की आगे क्या होता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: Celebrity MasterChef के फैंस के लिए बुरी खबर! तीसरे हफ्ते में बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट

First published on: Feb 15, 2025 02:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola