Friday, 3 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Celebrity MasterChef के फैंस के लिए बुरी खबर! तीसरे हफ्ते में बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट

Celebrity MasterChef के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। शो से दूसरे एलिमिनेशन हो गया है। आइए जानते हैं कि शो के तीसरे हफ्ते में कौन बाहर हो गया है?

---विज्ञापन---

Celebrity MasterChef 
Celebrity MasterChef 

Celebrity MasterChef  का तीसरा हफ्ता सेलिब्रिटी कुक्स के लिए काफी मुश्किल भरा रहा है। इस हफ्ते में कंटेस्टेंट को कई टफ चैलेंजज मिले जिसमें उनको अपने स्किल्स को दिखाने का मौका दिया गया। लेकिन ये चैलेंज कुछ लोगों के लिए काफी टफ रहे हैं। खासतौर पर ब्लैक एप्रन चैलेंज में मुकाबला कड़ा रहा, जहां एक कंटेस्टेंट को शो से बाहर होना पड़ा। आइए जानते हैं कि किस कंटेस्टेंट को शो सो बाहर होना पड़ा?

ब्लैक एप्रन चैलेंज इन कंटेस्टेंट्स ने लिया हिस्सा

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में इस हफ्ते कंटेस्टेंट के बीच कड़े मुकाबले हुए। इसमें निक्की तंबोली, कबिता सिंह, राजीव अदातिया, दीपिका कक्कड़ और अभिजीत सावंत को ब्लैक एप्रन चैलेंज में उतरना पड़ा। इस दौरान सेलिब्रिटी शेफ पूजा ढींगरा ने डेजर्ट चैलेंज दिया, जिसे पूरा करने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स को दो घंटे का समय दिया गया।

---विज्ञापन---

दीपिका कक्कड़ ने इम्यूनिटी पिन का किया यूज

ब्लैक एप्रन चैलेंज में दीपिका कक्कड़ ने तय किए गए समय में अपनी डिश पूरी नहीं कर पाई। ऐसे में उन्होंने अपने इम्यूनिटी पिन का इस्तेमाल कर लिया। इम्यूनिटी का इस्तेमाल करने के बाद उन्होंने इस चैलेंज से खुद को सेफ कर लिया।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं:  Ishita Dutta-Vatsal Sheth के घर गूंजेगी किलकारी? वैलेंटाइन पोस्ट से मची खलबली

किसकी डिश को मिली सबसे ज्यादा तारीफ?

ब्लैक एप्रन चैलेंज में जजेस ने निक्की तंबोली और राजीव अदातिया की डिश को काफी पसंद किया। चारों जज फराह खान, शेफ विकास खन्ना, शेफ रणवीर बरार और शेफ पूजा ढींगरा ने उनकी तारीफ भी की। और डिश को टेस्टी बताया।

---विज्ञापन---

शो से बाहर हुए ये कंटेस्टेंट

इस चैलेंज में सबसे कमजोर डिश बनाने वाले कबिता सिंह और अभिजीत सावंत बॉटम टू में रहे। कबिता सिंह ने किसी तरह प्रयास करके खुद को बचा लिया। लेकिन इस चैलेंज में अभिजीत सावंत को शो से एलिमिनेट होना पड़ा। इस तरह, तीसरे हफ्ते में अभिजीत सावंत का सफर खत्म हो गया। अभिजीत के एलिमिनेश की खबर फैंस के लिए काफी शॉकिंग और बुरी है।

यह भी पढे़ं: Karanveer Mehra ने चुम दरांग के साथ मनाया वैलेंटाइन, फोटो-वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

 

First published on: Feb 15, 2025 12:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola