Saturday, 20 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Prime Video पर देखें ये 5 ट्रेंडिंग सीरीज, IMDb पर मिली टॉप रेटिंग

Prime Video Top 5 Web Series: प्राइम वीडियो पर ये 5 सीरीज ट्रेंड कर रही हैं। अगर आपने अभी तक ये सीरीज नहीं देखी हैं तो आज ही इन्हें अपनी लिस्ट में ऐड कर लें। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी सीरीज शामिल हैं?

---विज्ञापन---

Prime Video Top 5 Web Series: अगर आप भी घर बैठकर सीरीज देखने के शौकीन हैं तो हम आपके लिए प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही सीरीज लेकर आए हैं। ये सीरीज आपको बोरियत महसूस नहीं होने देंगी। वहीं इन सीरीज को आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं। इन सीरीज की IMBd रेटिंग काफी हाई है। आइए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी वेब सीरीज शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Aditi Sharma कौन? जिन पर पति ने लगाए चीटिंग के आरोप, चार महीने बाद ही हो रहा तलाक

---विज्ञापन---

The Last Ship

इस अमेरिकन ड्रामा सीरीज के 5 सीजन हैं। वहीं अगर आप इस सीरीज का एक एपिसोड देखना शुरू करेंगे तो इसे बची में छोड़ ही नहीं पाएंगे। इस सीरीज में एरिक डेन और रोना मित्रा लीड रोल में हैं। वहीं इसे हैंक स्टीनबर्ग और स्टीवन केन ने डायरेक्ट किया है। इसकी IMBd रेटिंग 10 में से 7.4 है।

---विज्ञापन---

Modern Love Mumbai

ये रोमांटिक कॉमेडी सीरीज आपको बिल्कुल भी बोर नहीं होने देंगी। इसमें फातिमा सना शेख, प्रतीक गांधी, भूपेन्द्र जाडावत, रणवीर बरार, तनुजा और नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में हैं। वहीं इसकी IMBd रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 10 में से 7.7 है।

---विज्ञापन---

The Good Wife

ये राजनीतिक ड्रामा भी प्राइम पर ट्रेंड कर रहा है। इसे रॉबर्ट किंग ने डायरेक्ट किया है। वहीं कास्ट की बात करें तो जुलियाना मार्गुलीस, मैट जुचरी, आर्ची पंजाबी, ग्राहम फिलिप्स और मकेन्जी वेगा मुख्य भूमिका में हैं। इसकी IMBd रेटिंग 8.4 है।

---विज्ञापन---

Supernatural

ये अमेरिकन सीरीज भी प्राइम की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। इसे एरिक क्रिपके ने डायरेक्ट किया है। वहीं इसमें जेरेड पैडलेकी, जेन्सेन एकल्स, केटी कैसिडी, लॉरेन कोहन, मिशा कोलिन्स और मार्क ए शेपर्ड लीड रोल में हैं। इसकी IMBd रेटिंग 8.4 है।

---विज्ञापन---

Aspirants 

नवीन कस्तूरिया की ये ड्रामा सीरीज भी प्राइम पर ट्रेंड कर रही है। इसे अपूर्व सिंह कार्की ने डायरेक्ट किया है। वहीं कास्ट की बात करें तो नवीन के साथ-साथ सीरीज में शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल, सनी हिंदुजा और नमिता दुबे भी मुख्य भूमिका में हैं। इसकी IMBd रेटिंग 8.3 है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dipika Kakar ट्रोलिंग पर कैसे करती हैं रिएक्ट? Farah Khan के सामने एक्ट्रेस ने किया खुलासा

First published on: Mar 12, 2025 01:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola