Monday, 16 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Panchayat Season 5: फुलेरा में अब बनराकस का राज, ‘पंचायत 5’ की रिलीज डेट बताने से पहले रखी बड़ी शर्त

Panchayat Season 5: वेब सीरीज 'पंचायत सीजन 5' की रिलीज डेट जानने के लिए फैंस को अब एक अनोखा चैलेंज पूरा करना होगा. फुलेरा में क्रांति देवी के प्रधान बनने के बाद बनराकस ने शर्त रखी है कि जब दर्शक एकजुट होकर उन्हें 1 करोड़ गेंदे के फूलों का हार पहनाएंगे, तभी रिलीज डेट बताई जाएगी.

Panchayat season 5 release date
Panchayat season 5 release date

Panchayat Season 5: ओटीटी की सबसे पसंदीदा वेब सीरीज ‘पंचायत सीजन 5’ (Panchayat Season 5) को लेकर फुलेरा गांव में एक नया और बेहद मजेदार ट्विस्ट आ गया है. शो के इस साल रिलीज न होने की खबर से मायूस फैंस के सामने अब खुद नए सत्ताधारी ‘बनराकस’ (दुर्गेश कुमार) और प्रधान क्रांति देवी ने एक अनोखी शर्त रख दी है. प्राइम वीडियो के इस नए और क्रिएटिव प्रोमो के मुताबिक, फैंस को अपने फेवरेट शो की रिलीज डेट जानने के लिए एक खास चैलेंज पूरा करना होगा, जिसके बाद ही तारीख से पर्दा उठेगा.

बनराकस और क्रांति देवी ने रखी 1 करोड़ फूलों की अनोखी शर्त

फुलेरा में नेतृत्व परिवर्तन के बाद क्रांति देवी (सुनीता राजवर) नई प्रधान बन चुकी हैं और बनराकस (दुर्गेश कुमार) उनके साथ मजबूती से खड़े हैं. इस नए प्रशासन ने ‘पंचायत सीजन 5’ की रिलीज डेट बताने के लिए एक खास ऑडियंस चैलेंज रखा है. इस नियम के तहत फैंस को एकजुट होकर नए प्रशासन को 1 करोड़ गेंदे के फूलों का हार पहनाना होगा, जिसके बाद ही रिलीज की तारीख का ऐलान किया जाएगा.

---विज्ञापन---

प्राइम वीडियो के पिछले पोस्ट से निराश हो गए थे फैंस

इससे पहले अमेजन प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को झटका दिया था, जिसमें लिखा था कि पंचायत सीजन 5 इस साल नहीं आएगा और अगला सीजन कैद है. इस खबर से दर्शकों में निराशा छा गई थी, लेकिन बनराकस के इस नए चैलेंज ने फैंस को एक नई उम्मीद दी है कि फुलेरा की राजनीति उनसे ज्यादा दिनों तक दूर नहीं रहने वाली है.

फिर दिखेगा सचिव जी यानी अभिषेक त्रिपाठी का जलवा

आने वाले सीजन की कहानी की बात करें तो इंजीनियरिंग ग्रेजुएट से पंचायत सचिव बने अभिषेक त्रिपाठी का सफर एक बार फिर कहानी के केंद्र में रहेगा. अभिनेता जितेंद्र कुमार अपने आइकॉनिक अंदाज में सचिव जी बनकर वापसी करेंगे और फुलेरा की नई सत्ता के साथ उनके तालमेल और टकराव को देखना बेहद दिलचस्प होगा.

---विज्ञापन---

पुराने और पसंदीदा कलाकारों की होगी दमदार वापसी

नए सीजन में दर्शकों को अपने सभी पसंदीदा चेहरों की जुगलबंदी फिर से देखने को मिलेगी. जितेंद्र कुमार, दुर्गेश कुमार और सुनीता राजवर के अलावा नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, सान्विका, फैसल मलिक और चंदन रॉय जैसे शानदार कलाकार भी अपने यादगार किरदारों में वापस लौटेंगे.

टीवीएफ की वही सुपरहिट टीम संभालेगी कमान

इस सीरीज का निर्माण ‘द वायरल फीवर’ (TVF) के बैनर तले किया गया है. इसकी कहानी को चंदन कुमार ने लिखा है, जबकि निर्देशन की कमान दीपक कुमार मिश्रा ने संभाली है. यही वह रचनात्मक टीम है, जिसने अपनी सहज कहानी और देसी हास्य के दम पर ‘पंचायत’ को हर घर की पसंदीदा सीरीज बनाया है.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 16, 2026 04:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो