Monday, 16 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

आग-बबूला हुईं Sonakshi Sinha! अश्लील तस्वीरों से जुड़ा है मामला! पुलिस तक पहुंच गई एक्ट्रेस!

सोनाक्षी सिन्हा की अश्लील मॉर्फ्ड तस्वीरें वायरल होने के मामले में पुलिस ने दिल्ली से एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। हालांकि, मुंबई कोर्ट ने गिरफ्तारी की कानूनी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोपी को रिहा कर दिया। आरोपी के वकीलों ने पुलिस पर जरूरी नोटिस और कानूनी नियमों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया। फिलहाल, आरोपी की रिहाई के बावजूद मामले की जांच जारी है और अब पुलिस की अगली कार्रवाई पर सबकी नजरें हैं।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Nov 16, 2026 16:56
Share :
Sonakshi Sinha

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी अश्लील मॉर्फ्ड तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल की जा रही थीं, जिसके बाद एक्ट्रेस ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की। सोनाक्षी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और दिल्ली से एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। हालांकि, इस मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। जानकारी के मुताबिक, सोनाक्षी ने 13 नवंबर 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद बांद्रा पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले एक शख्स को 14 नवंबर की सुबह करीब 10:11 बजे गिरफ्तार किया और उसे फ्लाइट से मुंबई लेकर पहुंची। मुंबई में आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन दिन की कस्टडी मांगी। लेकिन कोर्ट ने पुलिस की मांग खारिज करते हुए गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर ही सवाल उठा दिए। मजिस्ट्रेट ने पूछा कि जब आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था, तो उसे वहां के स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश क्यों नहीं किया गया? वहीं, आरोपी के वकीलों ने भी पुलिस पर जरूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं करने का आरोप लगाया। बचाव पक्ष का दावा था कि गिरफ्तारी से पहले नोटिस नहीं दिया गया और आरोपी को इसकी वजह भी ठीक से नहीं बताई गई। कोर्ट के फैसले के बाद आरोपी को रिहा कर दिया गया। हालांकि, उसकी रिहाई का मतलब यह नहीं है कि सोनाक्षी की शिकायत पर जांच खत्म हो गई है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है।

First published on: Nov 16, 2026 04:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो