Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Panchayat 5: खत्म हुआ इंतजार! प्रह्लाद चा ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- इस बार हंसी का डोज होगा डबल

'पंचायत 5' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जहां प्रह्लाद चा यानी फैसल मलिक ने बताया इस बार फुलेरा गांव की राजनीति होगी बड़ी मजेदार.

---विज्ञापन---

Panchayat 5 Latest Update: ओटीटी की सबसे पसंदीदा वेब सीरीज में शामिल ‘पंचायत’ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. फुलेरा गांव की कहानी का अगला अध्याय जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है. ‘पंचायत 5’ को लेकर लंबे समय से चल रहे इंतजार के बीच अब शो के अहम किरदार प्रह्लाद चा यानी फैसल मलिक ने बड़ा अपडेट शेयर किया है.

सीजन की रिलीज डेट पर खुलासा

टेलीचक्कर को दिए एक इंटरव्यू में फैसल मलिक ने बताया कि ‘पंचायत 5’ की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है. शो की कुछ शूटिंग बाकी है, जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा. हालांकि, उन्होंने नए सीजन की रिलीज डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया, लेकिन इतना जरूर कहा कि इस साल के आखिरी तक शूटिंग पूरी कर ली जाएगी.

---विज्ञापन---

कहानी पर ये क्या बोल गए प्रह्लाद चा?

सबसे दिलचस्प बात तब सामने आई जब उनसे नए सीजन की कहानी के बारे में पूछा गया. फैसल मलिक ने क्लू दिया कि इस बार दर्शकों को कुछ नया और मजेदार देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा, ‘कहानी काफी मजेदार है. इस बार आप खूब हंसेंगे. दर्शकों को एक नई दुनिया देखने को मिलेगी.’

पंचायत के इस सीजन में राजनीति के साथ दिखेगी भावनाएं

उनके इस बयान के बाद फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है. पिछले सीजन में जहां राजनीति, भावनाएं और रिश्तों की उलझनें देखने को मिली थीं, वहीं अब लगता है कि मेकर्स कहानी में कुछ नए ट्विस्ट और हल्के-फुल्के मनोरंजन का तड़का लगाने वाले हैं.

---विज्ञापन---

प्रधान पति पर प्रह्लाद चा ने कही ये बात

इंटरव्यू के दौरान फैसल मलिक ने शो के दूसरे पॉपुलर किरदारों को लेकर भी मजेदार बातें कीं. उन्होंने रघुवीर यादव के किरदार सरपंच जी का जिक्र करते हुए कहा कि फिलहाल उनकी प्रधानी जा चुकी है और अब गांव में नई पार्टी की एंट्री हो गई है. इससे साफ है कि फुलेरा की राजनीति नए मोड़ लेने वाली है.

क्या विधायक बनेंगे प्रह्लाद चा ?

वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या आने वाले समय में सरपंच जी विधायक बन सकते हैं, तो उन्होंने सीधे जवाब देने के बजाय मुस्कुराते हुए गोलमोल अंदाज में कहा, ‘हां, वो भी चलेगा.’ फैसल मलिक की इन बातों ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दिया है. अब सभी की नजरें ‘पंचायत 5’ की शूटिंग पूरी होने और इसके ऑफीशियल रिलीज की अनाउंसमेंट पर टिकी हुई हैं. इतना तय है, कि फुलेरा गांव एक बार फिर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 02, 2026 01:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola