Monday, 16 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश कर रहे शादी? सगाई के बाद अब लेंगे 7 फेरे, इस रियलिटी शो में होगा जश्न!

टीवी के मोस्ट पावर कपल्स में से एक करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, इस शादी का जश्न रियलिटी शो में होगा.

karan kundrra tejasswi prakash marriage
करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश कर रहे शादी? Photo Credit- Social Media

टीवी की दुनिया के सबसे पसंदीदा जोड़ी करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, कपल ने पिछले दिनों रियलिटी शो में सगाई कर सबको चौंका दिया था, अब ये स्टार अपने फैंस को एक और सरप्राइज देने की तैयारी में हैं, करण-तेजस्वी जल्द 7 फेरे लेने वाले हैं, जिसको लेकर उन्होंने एक अलग ही प्लान बनाया है, ये कपल जिस तरह अपनी एंगेजमेंट को लेकर छाया था, अब यही शादी को लेकर भी छाने की तैयारी में है, क्योंकि इनकी शादी के गवाह इनके फैंस भी बनेंगे, जाने कैसे?

देसी ब्लिंग में होगी करण-तेजस्वी की शादी?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें करण और तेजस्वी की शादी को लेकर खुलासा हुआ है, जिसमें बताया गया है, कि नेटफ्लिक्स के शो ‘देसी ब्लिंग’ के दूसरे सीजन में दोनों की शादी की तैयारियां की गईं है. वायरल पोस्ट के मुताबिक, शो में ही दोनों की शादी का जश्न देखने को मिल सकता है. अगर ऐसा होता है तो फैंस को अपने पसंदीदा कपल की शादी का गवाह बनने का मौका मिलेगा.

---विज्ञापन---

करण-तजस्वी फैंस को देंगे सरप्राइज

बता दें कि इससे पहले करण और तेजस्वी ने इसी शो में सगाई करके अपने फैंस को सरप्राइज दिया था. ऐसे में अब दूसरे सीजन में उनकी शादी होने की चर्चा ने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. हालांकि, वायरल हो रही इन खबरों पर कपल की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

9 साल छोटी तेजस्वी को दिल दे बैठे करण

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की उम्र में करीब 9 साल का अंतर है. करण 42 साल के हैं, जबकि तेजस्वी उनसे छोटी हैं. इसके बावजूद दोनों की बॉन्डिंग कमाल की है. दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं और लिव-इन में रहने की भी चर्चा रही है.

---विज्ञापन---

बिग बॉस में शुरू हुई थी लव स्टोरी

करण और तेजस्वी की प्रेम कहानी की शुरुआत रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ से हुई थी. शो के दौरान दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. घर के अंदर उनकी नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार किया. शो खत्म होने के बाद भी उनका रिश्ता लगातार मजबूत बना रहा.

कब करेंगे करण-तेजस्वी अनाउंस

अब फैंस को इंतजार है कि करण और तेजस्वी अपनी शादी को लेकर कब ऑफीशियल अनाउंसमेंट करते हैं. फिलहाल, वायरल पोस्ट के दावे ने उनकी शादी की चर्चाओं को एक बार फिर तेज कर दिया है.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 16, 2026 11:01 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो