Monday, 13 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Paatal Lok Season 2 की रिलीज डेट अनाउंस, जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम?

Paatal Lok Season 2 की रिलीज डेट रिवील कर दी गई है। अब फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया है। जल्द ही फैंस हाथीराम चौधरी का बेबाक अंदाज देख सकेंगे। आइए आपको बताते हैं से सीरीज कब और कहां स्ट्रीम होगी?

---विज्ञापन---

Paatal Lok Season 2: इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी यानी जयदीप अहलावत के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। पाताल लोक के सीजन 2 की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। दूसरा सीजन पहले सीजन के लगभग चार साल बाद वापसी कर रहा है। कोविड के टाइम पर आए पहले सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं फैंस को इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार था। सीरीज में पहले के जैसा ही रोमांच, थ्रिलर और ड्रामा देखने को मिलने वाला है। आइए आपको भी बताते हैं ये सीरीज कहां और कब रिलीज होने जा रही है?

यह भी पढ़ें: सिर्फ 28 दिनों में बनी थी Shyam Benegal की ये फिल्म, थिएटर में रही सिल्वर जुबली

---विज्ञापन---

कब होगा रिलीज?

साल खत्म होते-होते फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया है। फाइनली मोस्ट अवेटेड सीरीज की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। ये सीरीज इस साल नहीं बल्कि अगले साल जनवरी में रिलीज होने जा रही है। जी हां मेकर्स ने इसका अनाउंसमेंट कर दी है। पाताल लोक का दूसरा सीजन 17 जनवरी 2025 को रिलीज होगा। वहीं पिछले सीजन की तरह इसे भी प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।

---विज्ञापन---

फिर अपने अंदाज में दिखेंगे हाथीराम चौधरी

मेकर्स ने अभी सिर्फ रिलीज डेट अनाउंस की है। वहीं ट्रेलर रिलीज होना अभी बाकी है। जानकारी के अनुसार नए सीजन में दिल्ली के अंडरवर्ल्ड की कहानी दिखाई जाएगी। वहीं जयदीप अहलावत इसमें अपने पुराने अंदाज में ही नजर आएंगे। हाथीराम चौधरी का किरदार लोगों को खूब पसंद आया था। अब इस खबर से उनके फैंस बेहद खुश हैं।

नए सीजन में जुड़े नए किरदार

बता दें इस बार इस सीरीज में नए किरदार भी जुड़े हैं। इस सीजन में जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) के साथ-साथ गुल पनाग (Gul Panag), नागेश कुकुनूर (Nagesh Kukunoor), इश्वाक सिंह (Ishwak Singh) और तिल्लोतामा शोम (Tillotama Shome) जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Eisha पर क्यों फूटा Avinash का गुस्सा? दोनों की दोस्ती में आएगी दरार!

First published on: Dec 24, 2024 12:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola