Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Paatal Lok 2 का टीजर रिलीज, ‘हाथीराम चौधरी’ ने सुनाई कीड़े की कहानी

Paatal Lok Season 2 Teaser Out: पाताल लोक के सीजन 2 का टीजर रिलीज हुआ है। टीजर में हाथीराम चौधरी किलर अंदाज में नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

Paatal Lok Season 2 Teaser Out: जयदीप अहलावत की वेब सीरीज पाताल लोक के सीजन 2 का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर में ‘हाथीराम चौधरी’ अपने स्टाइल में एक कीड़े की कहानी सुनाते दिखाई दे रहे हैं। हाथीराम का किलर अंदाज देख उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। लंबे समय से फैंस इसका इंतजार कर रहे थे। करीब चार साल बाद फैंस का इंतजार खत्म होगा। इसका पहला सीजन मई 2020 में रिलीज किया गया था। तभी से ये ऑडियंस के दिल पर छा गया था। आइए आपको भी बताते हैं आखिर किस दिन ये रिलीज होगा?

यह भी पढ़ें: Viral Bhabhi ने अनोखे ढंग से पति को किया टारगेट, ‘मेरे हस्बैंड मुझको प्यार नहीं करते…’

---विज्ञापन---

कीड़ा कौन?

जयदीप अहलावत का किरदार हाथीराम चौधरी इस सीरीज की जान है। अपने किलर और धांसू अंदाज ने उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बनाई। अब सीजन 2 के टीजर में हाथीराम लिफ्ट में एक कीड़े की कहानी सुनाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं कहानी सुनाते-सुनाते उनके फेस पर कभी खून और चोट दिखाई देती है तो कभी उनके सिर पर यमराज के सींघ बने नजर आते हैं। इससे साफ पता चल रहा है कि इस बार का सीजन तहलका मचा देगा। वहीं कहानी का ये कीड़ा उनकी कहानी को ही बता रहा है।

---विज्ञापन---

 

2 सीजन कब होगा रिलीज?

चार साल के लंबे इंतजार के बाद ये सीरीज 17 जनवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। हालांकि इसकी रिलीज डेट की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। वहीं अब सीरीज के टीजर को रिलीज किया गया है। जब इसकी रिलीज डेट अनाउंस की गई थी तभी से फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था।

---विज्ञापन---

हथौड़ा त्यागी और हाथीराम ने जीता था दिल

पहले सीजन में अभिषेक बनर्जी ने हथौड़ा त्यागी बनकर वाहवाही बटोरी थीं। वहीं उनके किरदार को डॉग लवर बनाया गया था। इससे काफी लोगों को उनका ये अंदाज पसंद आया था। डॉग्स के लिए वो इंसानों का खून बहाते दिखाई दिए थे। हथौड़े से इंसानों को मारने का अंदाज काफी अनोखा था। वहीं हाथीराम चौधरी के डायलॉग्स ने सीजन 1 को हिट बना दिया था।

यह भी पढ़ें: करणवीर-चुम के रिश्ते को मां की हरी झंडी, जानें बाहर निकलते ही मीडिया से क्या बोलीं?

---विज्ञापन---
First published on: Jan 03, 2025 12:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola