Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT Release: Despatch से Mismatched 3 तक, वीकेंड पर देखें ये 5 धांसू सीरीज-मूवीज

OTT Release: ओटीटी पर इस वीकेंड 5 बेहतरीन सीरीज और मूवीज रिलीज हुई हैं। इन मूवीज और सीरीज को देख आपका वीकेंड भी शानदार बन जाएगा। आइए आपको भी बताते हैं आखिर इस लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज-सीरीज शामिल हैं।

---विज्ञापन---

OTT Release: ओटीटी पर हर हफ्ते कोई ना कोई सीरीज और मूवीज रिलीज होती है। इस हफ्ते वीकेंड पर आपको मनोरंजन का डबल डोज मिलेगा। ऑफिस के स्ट्रेस को कम करने के लिए आप इन सीरीज और मूवीज का घर बैठे आनंद उठा सकते हैं। इनमें डिसपैच से लेकर मिसमैच्ड 3 तक शामिल हैं। इन्हें देख आपका वीकेंड शानदार बन जाएगा। साथ ही आप घर बैठे बोर भी नहीं हो पाएंगे। आइए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में और कौन-कौन सी सीरीज और मूवीज शामिल है।

डिस्पैच

अगर आप क्राइम थ्रिलर के शौकीन हैं तो मनोज बाजपेयी की ये मूवी आपके लिए बेस्ट है। इसे देख आपका वीकेंड यादगार बन जाएगा। इसकी कहानी आपके दिमाग को हिलाकर रख देगी। इसकी कहानी एक पत्रकार के इर्द-गिर्द घूमती है। आप इसे जी-5 पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

यो यो हनी सिंह: फेमस

यो यो हनी सिंह: फेमस ये एक डॉक्यूमेंट्री है। इसमें सिंगर और रैपर हनी सिंह की रियल लाइफ की जर्नी को दिखाया गया है। इसे मोजेज सिंह ने डायरेक्ट किया है। इसमें हनी सिंह के जीवन की अनकही कहानियां दिखाई गई हैं। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘रिश्तों का मजाक उड़ाना…’, Pavitra के नार्सिसिस्ट कमेंट पर Eijaz Khan ने किया रिएक्ट

---विज्ञापन---

गर्ल्स विल बी गर्ल्स

अगर आप रोमांटिक ड्रामा देखना चाहते हैं तो ये मूवी आपके लिए परफेक्ट है। इसे ऋचा चड्ढा और अली फजल ने डायरेक्ट किया है। कास्ट की बात करें तो इसमें प्रीति पाणिग्रही, केसव बिनॉय किरण और कानी कुसृति जैसे स्टार्स मुख्य भूमिका में हैं। आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

अमरन

साईं पल्लवी और शिवकार्तिकेयन की ये मूवी ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। ये एक बायोग्राफिकल एक्शन फिल्म है। इसमें मेजर मुकुंद वरदराजन की जिंदगी पर आधारित कहानी को दिखाया गया है। साईं पल्लवी और शिवकार्तिकेयन के साथ-साथ इस मूवी में राहुल बोस, और भुवन अरोड़ा भी अहम भूमिका में हैं। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

मिसमैच्ड सीजन 3

प्राजक्ता कोहली और रोहित सराफ की रोमांटिक ड्रामा सीरीज का सीजन 3 रिलीज हो चुका है। इसे आप इस वीकेंड मजे से घर बैठे देख सकते हैं। प्राजक्ता और रोहित के साथ-साथ इस सीरीज में तारूक रैना, अहसास चन्ना, अभिनव शर्मा, रणविजय सिंह और विद्या मालवडे जैसे कलाकार हैं। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Famous Review: नशे की लत से SRK की कॉन्ट्रोवर्सी तक, Honey Singh के अर्श से फर्श की कहानी

First published on: Dec 20, 2024 07:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola