Yo Yo Honey Singh: Famous Review: मोजेज सिंह की डॉक्यूमेंट्री, जो हनी सिंह की कहानी दिखाती है, वो दरअसल हर उस आर्टिस्ट की कहानी है, जो फर्श से उठता है – अर्श तक का सफर तय करता है। फिर उसकी शोहरत, कामयाबी का नशा उसे फर्श पर ऐसे पटकती है कि दोबारा उठ खड़े होने का हौसला ही नहीं बचता। मगर हनी सिंह की ये कहानी, जिसे मोजेज सिंह ने 1 घंटे 20 मिनट की डॉक्यूमेंट्री में समेटा है। ये कहानी किसी हिंदुस्तान के सबसे बड़े हिप-हॉप स्टार के खत्म होने की नहीं, बल्कि पूरी तरह से बिखरने के बाद खुद को समेट कर दोबारा खड़े होने की कहानी है।
हनी सिंह की लाइफ स्टोरी
हनी सिंह खुद कहते हैं कि ये वो पूरी तरह से वापस नहीं आए हैं, वो नई जनरेशन, नए फैन्स की कसौटी पर दोबारा खरे उतरने के लिए खुद को कस रहे हैं। ये डॉक्यूमेंट्री लिनियर मोड पर शुरू होती है, जहां शुरुआत में एक टीजर आता है कि आपको इस डॉक्यूमेंट्री में देखने को क्या मिलने वाला है। यानी वो रेयर फुटेज, जो 20 साल पहले हनी सिंह के शुरुआत की कहानी बताती है, उनके अर्बन साउंड का शोर से झूमती दुनिया दिखाती है, और तुरंत ही उन कॉन्ट्रोवर्सी पर आ जाती है, जिसके चलते हनी सिंह की जिंदगी में तूफान आया और फिर कट टू वापसी के लिए तैयार हनी सिंह जब दोबारा अपनी जिंदगी के रूट्स तलाशते हुए, अपने कर्मपुरा वाले बिना खिड़की के घर पहुंचते हैं। जहां बंद कमरों में खुली आंखों से देखे सपनों की कहानी बताते हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Shreya Ghoshal की कितनी है नेट वर्थ? गाड़ियों का कलेक्शन जान हो जाएंगे हैरान
यहां से दोस्त और मैनेजर रोहित छाबड़ा के साथ उनका सालों पुराना साथ दिखता है और आप 2003 के हनी सिंह की झलक देखते हैं, जो गानों का दीवाना था। मां भूपिंदर कौर बताना शुरू करती हैं कि अशोक मस्ती के सुपरहिट गाने खड़के ग्लासी का म्यूजिक कैसे सबके सिर चढ़कर बोला। हनी सिंह बचपन के उस CPU को दिखाते हैं, जिस पर उस वक्त वो गाने कंपोज करते हैं। कर्मपुरा के उस छोटे से घर के साथ हनी सिंह की ऊंची उड़ान को तेज रफ्तार के साथ इस डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है। जहां पहली बार हनी की बहन स्नेहा सिंह ने लाइव ऑडियंस के बीच हनी सिंह के लिए दीवानगी देखी।
कॉन्ट्रोवर्शियल गानों को क्यों गाया
‘फेमस’ बहुत जल्द मुंबई पहुंच जाती है, जहां ट्रैफिक सिग्नल पर हनी सिंह को उनके फैन्स सालों बाद पहचानते हैं, और उनके बढ़कर, कम हुए वजन का जिक्र करते हैं। वहां से हनी सिंह अपने कमबैक गाने की शूटिंग पर पहुंचते हैं। इसके साथ ही फ्लैश बैक का वो रास्ता खुलता है, जो पहुंचता 2014 में, जब हनी सिंह अपने शोहरत की बुलंदियों पर थे। और कहानी का मोड़, सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल चैप्टर पर आता है। यहां हनी सिंह की शोहरत, उनके गानों में अश्लीलता की बातें होती हैं, जिसे हनी डिफेंड करते हैं कि उन्होने ग्लैमर, लड़कियां और बेहद कॉन्ट्रोवर्सियल बोलों वाले गाने को क्यों गाया?
View this post on Instagram---विज्ञापन---
2014 के इंटरनेशनल टूर की कहानी
2012 में निर्भया केस फिर 2014 में मिस इंडिया इवेंट में हनी सिंह की परफॉरमेंस, बलात्कारी गाने और एक बेहद कॉन्ट्रोवर्सियल एलबम, जिसे माफिया मुंडीर ने बनाया, उन गानों से अपने ना जुड़े होने की हनी सिंह सफाई देते हैं। फिर रियलिटी शो रॉ स्टार के बीच शाहरुख खान के 2014 के इंटरनेशनल टूर की वो कहानी, जहां से हनी सिंह का ब्रेकडाउन हुआ।
शाहरुख खान के थप्पड़ मारने की कहानी
26 सितंबर 2014 को शिकागो के होटल से उनकी बहन को डिस्ट्रेस कॉल कि मुझे बचा लो और फिर शिकागो के टूर से हनी सिंह का गायब होना और घायल होकर पूरा टूर बीच में छोड़ देने की कहानी यहां आती है। जिसके बारे में कहा जाता है कि हनी सिंह को शाहरुख खान ने थप्पड़ मारा। हनी डॉक्यूमेंट्री में बताते हैं कि अपने बाइपोलर डिसऑर्डर और बीमारी के चलते वो इतने बिगड़े कि उन्होंने अपने ट्रिमर से शिकागो में खुद को जख्मी कर लिया और टूर बीच में छोड़ दिया।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
रॉकस्टार जिंदगी से दूरी
इसके बाद बैक टू बैक हनी सिंह इवेंट्स से गायब रहे, कैमरों से और अपनी रॉकस्टार जिंदगी से दूर रहें। 2 साल तक अपने मेंटल इलनेस को पहचानने और उसके ट्रीटमेंट की खिड़की हनी सिंह ने यहां पहली बार खोली है। उस दौर के टूटे हुए रॉकस्टार को देखकर आपको अहसास होगा कि मेंटल इलनेस कितनी बड़ी चुनौती है और इसे पहचानना कितना जरूरी है।
दवाइयों का ओवरडोज
वहीं 2 साल के बाद 2016 में मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड्स से लेकर अब 2024 तक हनी सिंह ने खुद के वापसी की बहुत कोशिश की है। वो दवाईयों के ओवरडोज, अपने स्लीपिंग डिसऑर्डर और विल पावर को मजबूत करने की कोशिश करते रहते हैं। नए दौर के म्यूजिक के साथ खुद को नए स्ट्रीम में बनाए रखने की कोशिश, बार-बार हारने के बाद भी लगातार लड़ते रहने का जज्बा दिखाते-दिखाते, ये डॉक्यूमेंट्री खत्म होती है, जहां शिकागो के उसी होटल में फिर जाकर रुकने, नर्वस ब्रेक-डाउन होने, और फिर किसी तरह शो को पूरा करने का भी जिक्र है। जहां से 2014 में ये किस्सा शुरू हुआ था।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Vanvaas Movie Review: 25 साल पीछे ले जाएगी नाना पाटेकर की मूवी, देखें कैसा है ये ‘वनवास’
फेमस, इंटरेस्टिंग और इंस्पिरेशनल है… लेकिन साथ में सेंसर भी है। हनी सिंह ने दावा किया था कि उनकी जिंदगी के सारे डार्क चैप्टर इस डॉक्यूमेंट्री में खुलेंगे उनके ड्रग्स की कहानियां सामने आएंगी। लेकिन मोजेज सिंह ने फिल्म इंडस्ट्री और हनी सिंह के ड्रग्स वर्जन को इस कहानी से एडिट आउट कर दिया है। ताकि वो लीगल हंगामे से बच सकें। माफिया मुंडीर जैसे कॉन्ट्रोवर्सियल सब्जेक्ट का कोई जिक्र भी नहीं है।
माफिया मुंडीर की कॉन्ट्रोवर्सी
ब्राउन रंग का क्रेडिट तो हनी ने डॉक्यूमेंट्री में लिया है, लेकिन इसके इर्द-गिर्द बादशाह, इक्का, रफ्तार का जिक्र भी नहीं है। हालांकि एक बेहद कॉन्ट्रोवर्सियल, ऑब्जेक्शनेबल एलबम की जिम्मेदारी हनी सिंह ने बहुत आसानी से सिर्फ माफिया मुंडीर के नाम पर खिसका दी है और उसे साजिश करार दे दिया है। उनके बचपन की क्रश और एक्स-वाइफ शालिनी तलवार के इल्जाम, कोर्ट केस और डिवोर्स की कहानी, फेमस का हिस्सा बस उतना ही है, जितना मीडिया के जरिए पब्लिक डोमेन में पहले से ही है। शालिनी के साथ प्रॉब्लम्स पर हनी एक लीगल MOU का जिक्र करके बच निकलते हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
एक लिहाज से फेमस एक खिड़की है, जिससे आप हनी सिंह की जिंदगी में झांक सकते हैं, उनके पुराने वीडियोज़, उनके स्ट्रगल, उनके घर वालों के साथ उनके रिश्ते, म्यूजिक के साथ उनकी यारी के बारे में जान सकते हैं। मगर ये वो दरवाजा नहीं है, जिससे आप हिंदुस्तान के सबसे बड़े हिप-हॉप स्टार की जिंदगी में दाखिल हो जाएं, शायद इसके लिए हनी अभी तैयार नहीं है।
फाइनल वर्डिक्ट
एक तरह से कहें- तो ‘फेमस’ हनीं सिंह के रिडेप्शन की कहानी तो है, लेकिन इसकी कालिख को छिपाने के लिए, कुछ ज्यादा ही व्हाइट वॉश कर दिया गया है। फेमस को 3 स्टार।