Tuesday, 7 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix-Jiohotstar पर देखें ये 5 लेटेस्ट मूवीज-सीरीज, Dabba Cartel भी लिस्ट में शामिल

Netflix-JioHotstar Latest Movies-Series: नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर लेटेस्ट मूवीज और वेब सीरीज रिलीज हो चुकी हैं। ये सीरीज और मूवीज नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही हैं।

---विज्ञापन---

Netflix-JioHotstar Latest Movies-Series: नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर हाल ही में कई सीरीज और मूवीज रिलीज हुई हैं। ये सीरीज और मूवीज ओटीटी पर ट्रेंड कर रही हैं। अगर आप भी वीकेंड पर घर रहकर ही एन्जॉय करना चाहते हैं तो आप इन सीरीज और मूवीज को देख सकते हैं। इनको देखकर आप जरा भी बोर नहीं हो पाएंगे। आइए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज और वेब सीरीज शामिल हैं?

यह भी पढ़ें: Sohum Shah की मूवी में Rakhi Sawant और Poonam Pandey की एंट्री, मजेदार है ये Crazxy कोलैब

---विज्ञापन---

Dabba Cartel

शबाना आजमी स्टारर वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इस सीरीज में पांच हाउस वाइव्स की कहानी को दिखाया गया है। सीरीज में शबाना आजमी के साथ-साथ ज्योतिका, अंजलि आनंद, निमिषा सजयान, शालिनी पांडे और गजराज राव मुख्य भूमिका में हैं।

---विज्ञापन---

Beetlejuice Beetlejuice

ये हॉरर कॉमेडी जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है। अगर आप भी हॉरर मूवी के शौकीन हैं तो इस मूवी को इस वीकेंड घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं। इसे टिम बर्टन ने डायरेक्ट किया है। वहीं मूवी में माइकल कीटन लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

Running Point

केट हडसन की ये अमेरिकी स्पोर्ट्स कॉमेडी सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इसे आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं। इस मूवी में जोसेफ स्टीफंस ने म्यूजिक दिया है। वहीं इसका अभी पहला सीजन ही रिलीज हुआ है और इसमें 10 एपिसोड्स हैं।

---विज्ञापन---

Dhoom Dhaam

यामी गौतम और प्रतीक गांधी की ये एक्शन रोमांस मूवी भी हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। वहीं ये नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड भी कर रही है। इसे ऋषभ सेठ ने डायरेक्ट किया है। वहीं आदित्य धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने इस मूवी को प्रोड्यूस किया है।

---विज्ञापन---

Oops Ab Kya

श्वेता बसु प्रसाद स्टारर ये वेब सीरीज जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। वहीं ये इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड भी कर रही है। श्वेता बसु प्रसाद के साथ-साथ इस मूवी में जावेद जाफरी भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut और Javed Akhtar का कानूनी विवाद क्या? 5 साल बाद हुआ समझौता

First published on: Feb 28, 2025 07:27 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola