Tuesday, 7 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kangana Ranaut और Javed Akhtar का कानूनी विवाद क्या? 5 साल बाद हुआ समझौता

Kangana Ranaut and Javed Akhtar: कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच चल रहा कानूनी विवाद अब फाइनली खत्म हो गया है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर ये मामला क्या था?

---विज्ञापन---

Kangana Ranaut and Javed Akhtar: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी सांसद कंगना रनौत पंगा लेने के लिए मशहूर हैं। अब पॉलिटिक्स में आकर एक्ट्रेस ने अपना एक पुराना विवाद सुलझा लिया है। कंगना ने अब जावेद अख्तर के साथ पांच साल पुराना कोर्ट केस सेटल कर लिया है। वहीं एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है। आइए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ शेयर किया?

यह भी पढ़ें: Crazxy Review: रेप्यूटेशन और रिश्तों में उलझे ‘अभिमन्यु’, जानें कैसी है Soham Shah की नई थ्रिलर फिल्म?

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस ने शेयर की पोस्ट

कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी और जावेद अख्तर की मुस्कुराती फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”आज मैंने और जावेद जी ने मानहानि से जुड़े अपने कानूनी मामले पर सुलह कर ली है। हमने मध्यस्थता के जरिए मामला सुलझा लिया है। जावेद जी बेहद दयालु हैं और शानदार इंसान हैं। जावेद अख्तर मेरे निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म के लिए गाने लिखने को भी राजी हो गए हैं।’

---विज्ञापन---

पांच साल तक चला केस

साल 2020 में जावेद अख्तर ने कंगना पर मानहानि का केस किया था। लगभग पांच साल तक ये केस चला। कंगना पिछले काफी समय से डिफेमेशन मामलों को सुलझाने के लिए मेडिएशन मीटिंग्स में भी नहीं गई थी। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें लास्ट वॉर्निंग देते हुए कहा था कि अगर उन्होंने अपनी अटेंडेंट कोर्ट में नहीं लगाई तो उनके खिलाफ नॉन बेलेबल वॉरेंट जारी हो जाएगा।

क्या था मामला?

बता दें  ये पूरा केस कंगना और ऋतिक की कॉन्ट्रोवर्सी के दौरान हुआ था। 2016 में कंगना ने ऋतिक पर बहुत सारे इल्जाम लगाए थे। ऋतिक की फैमिली और अख्तर का परिवार एक दूसरे के बेहद करीब है। कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद जब बॉलीवुड को हर ओर से घेरा था तब उन्होंने एक इंटरव्यू में जावेद अख्तर को लेकर एक खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि ऋतिक और मेरे विवाद के बाद जावेद अख्तर ने मुझे अपने घर बुलाया था और बड़ी ही सख्ती से ऋतिक से माफी मांगने की बात कही थी और बहुत खरी-खोटी सुनाई थी।

---विज्ञापन---

वहीं इसके बाद जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ साल 2020 में कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज करा दिया था। तब से कंगना और जावेद के बीच इमरजेंसी का माहौल था। अब फाइनली ये मामला भी निपट गया है।

यह भी पढ़ें: Kiara-Sidharth के घर गूंजेगी किलकारी, कपल ने पोस्ट शेयर कर दी गुड न्यूज

---विज्ञापन---
First published on: Feb 28, 2025 04:41 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola