Sunday, 30 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहारी-कश्मीरी मजाक पर बढ़ा BJP-कांग्रेस का पारा, समय और शैरोन पर गुस्साए नेताओं ने कहा-‘देश तोड़ने की..’

इंडियाज गॉट लेटेंट के हालिया एपिसोड में समय रैना और कॉमेडियन शैरोन वर्मा के बीच बिहार और कश्मीर को लेकर कई जोक्स हुए थे. जिस पर अब बीजेपी-कांग्रेस के नेताओं ने आपत्ति जताई है.

Samay Rain-Sharon Verma
बिहारी-कश्मीरी जोक्स पर खड़ा हुआ विवाद

समय रैना इन दिनों अपने हालिया इंडियाज गॉट लेटेंट शो के कारण चर्चा में बने हुए है. इस शो का दूसरा सीजन और इसमें हाल ही में कॉमेडियन शैरोन शर्मा पहुंची थीं. इस एपिसोड के दौरान समय और शैरोन के बीच बिहार और कश्मीर को लेकर तमाम जोक्स हुए थे. हालांकि अब इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है. शिवसेना नेता आनंद दुबे ने बिहार-कश्मीर को लेकर किए गए मजाक पर आपत्ति जताई है. इतना ही नहीं AAP नेता संजय सिंह ने भी लोगों से इस पर आपत्ति जताने को कहा है.

शो में बिहार-कश्मीर पर हुआ मजाक

दरअसल, इंडियाज गॉट लेटेंट के हालिया एपिसोड में समय रैना के साथ बिहार की कॉमेडियन शैरोन वर्मा, अर्चना पूरन सिंह, ओरी और निशांत सूरी बतौर पैनलिस्ट शो में पहुंचे थे. इस दौरान समय ने शैरोन की बिहार से जुड़ी चीजों और राज्य छोड़ने वाली बात का मजाक बनाया. वहीं, जवाब में शैरोन ने समय के कश्मीरी होने और राज्य को मजबूर में छोड़ने पर मजाक बनाया. इतना ही नहीं इस दौरान शैरोन ने समय के नशे में धुत रहने(Stoned) को लेकर मजाक उड़ाया था. शैरोन ने ये भी कहा कि कम से उन्होंने राज्य अपनी मर्जी से छोड़ा था. इस एपिसोड की तमाम क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. लोगों को एपिसोड काफी पसंद आया और लोगों ने तारीफ भी की. हालांकि कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताई.

---विज्ञापन---

बिहार के शिक्षा मंत्री ने बिहार-कश्मीर के जोक्स पर जताई नाराजगी

वहीं, पूरे विवाद पर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने रिएक्ट किया और इस तरह के कमेंट्स पर आपत्ति जताई है. उन्होंने इसको लेकर कहा, “हमारे देश के किसी भी नागरिक के खिलाफ कोई भी अपमानजनक कमेंट बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. जो लोग ऐसी बातें करते हैं, वो असल में देश को तोड़ने की बात कर रहे होते हैं. हम एक अखंड भारत की कल्पना करते हैं. हमारे लिए राजा और आम नागरिक बराबर हैं और देश में जाति या धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए. बीजेपी का यही स्पष्ट रुख है.”

कांग्रेस नेता ने भी जताई आपत्ति

इन कमेंट्स को लेकर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा है कि कॉमेडियन को सावधान रहना चाहिए. उन्होंने कहा, “हंसी मजाक एक ईश्वरीय कला है, जो लोगों का हौसला बढ़ाती है. दिल को खुश करती है और चिंताओ का बोझ कम करती है. लेकिन जब आप इसका गलत इस्तेमाल करके किसी जाति, समुदाय या इलाके को अपमानजनक या मजाक उड़ाने वाले अंदाज में दिखाते हैं, तो इससे हंसी मजाक की अहमियत कम हो जाती है. समय रैना को यह बात समझने की जरूरत है.”

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- India’s Got Latent में छाया अंधेरा, करण औजला ने ली समय रैना की चुटकी, बोले ‘ये बियर बाइसेप्स की…’

First published on: Aug 30, 2026 12:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola